Indore News: दिल्ली का गैंग, यूपी के रामकथा में वारदात… फिर MP में हुआ चौंकाने वाला अंत, बदमाश की फिल्मी कहानी जान रह जाएंगे हैरान

Indore News: दिल्ली का गैंग, यूपी के रामकथा में वारदात... फिर MP में हुआ चौंकाने वाला अंत, बदमाश की फिल्मी कहानी जान रह जाएंगे हैरान

Indore News: दिल्ली का गैंग, यूपी के रामकथा में वारदात… फिर MP में हुआ चौंकाने वाला अंत, बदमाश की फिल्मी कहानी जान रह जाएंगे हैरान

Indore News/Image Source: IBC24


Reported By: Anshul Mukati,
Modified Date: October 6, 2025 / 02:21 pm IST
Published Date: October 6, 2025 2:21 pm IST
HIGHLIGHTS
  • चेन स्नैचर का 'शॉकिंग' अंत
  • महिलाओं की चेन लूटने वाला गैंगस्टर
  • पुलिस से भागते वक्त बिजली ने छीनी जान

इंदौर : Indore News:  उत्तर प्रदेश के शामली ज़िले में रामकथा के दौरान महिलाओं की चेन काटने वाली गैंग के एक आरोपी की करंट लगने से मौत हो गई। मामला मध्यप्रदेश के इंदौर ज़िले के शिप्रा थाना क्षेत्र के राउखेड़ी गांव का है।

जानकारी के अनुसार शामली पुलिस इस गैंग के बदमाशों का पीछा कर रही थी। पुलिस ने उनकी कार को इंदौर के शिप्रा थाना क्षेत्र में ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपी खेतों की ओर भागने लगे। भागते समय अरुण नामक एक आरोपी खेत में खुले बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Indore News:  पुलिस के अनुसार मृतक अरुण तमिलनाडु का रहने वाला था और दिल्ली में सक्रिय चेन काटने वाली गैंग का सदस्य था। यह गैंग शामली में आयोजित रामकथा के दौरान सक्रिय हुआ था और कई महिलाओं की गर्दन से चेन छीन ली थी। फिलहाल पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।