Indore Weather Update : इंदौरवासियों के लिए मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी! आंधी-बारिश खत्म, अब इस तारीख से शुरू होगा गर्मी का ‘असली टॉर्चर’

Ads

इंदौर में बारिश और आंधी का दौर थमने के बाद अब भीषण गर्मी लौट रही है। मौसम विभाग ने 12 मई से हीट वेव का अलर्ट जारी किया है और तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है।

  • Reported By: Niharika sharma

    ,
  •  
  • Publish Date - May 10, 2026 / 09:57 AM IST,
    Updated On - May 10, 2026 / 09:57 AM IST

इंदौर: Indore Weather Update  मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। पिछले कुछ दिनों से जारी आंधी और बारिश के दौर पर अब विराम लगने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, इंदौर में अब एक बार फिर भीषण गर्मी का दौर शुरू होगा, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है।

42 डिग्री पर पहुंचा पारा, शनिवार से बढ़ी तपिश

Madhya Pradesh Heatwave Alert, शनिवार को इंदौर के तापमान में खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहाँ 42 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को छू गया। अचानक बढ़े इस तापमान ने शहर के जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है, जिससे दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है।

12 मई से ‘हीट वेव’ का अलर्ट

मौसम विभाग ने इंदौर के लिए चेतावनी जारी की है। आगामी 12 मई से शहर में ‘हीट वेव’ चलने की संभावना है। विभाग का अनुमान है कि अगले एक हफ्ते के भीतर तापमान में 2 से 3 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है। यानी इंदौर का पारा 44 से 45 डिग्री तक जा सकता है। तापमान में लगातार हो रही इस बढ़ोतरी को देखते हुए विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

इन्हें भी पढ़ें :