Meta Ray-Ban Gen 3 Glasses: स्मार्ट ग्लास की दुनिया में मेटा का बड़ा दांव! मेटा कनेक्ट में दिखी अगली पीढ़ी की झलक, इनके अंदर छिपे हैं ऐसे फीचर्स, जिन्हें देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Ads

Meta Ray-Ban Gen 3 Glasses: मेटा और मार्क जुकरबर्ग ने प्राइवेसी से जुड़ी चिंताओं के बीच स्मार्ट ग्लास की नई पढ़ी पेश की है। ये ग्लास कंपनी के पर्सनल सुपरइंटेलिजेंस विजन का हिस्सा है और म्यूज (Muse) AI एजेंट की मदद से यूजर्स को स्मार्ट व व्यक्तिगत अनुभन देने पर केंद्रित है।

  •  
  • Publish Date - September 24, 2026 / 09:05 AM IST,
    Updated On - September 24, 2026 / 09:08 AM IST

(Meta Ray-Ban Gen 3 Glasses/ Image Credit: Meta)

HIGHLIGHTS
  • मेटा ने तीन नए ग्लास पेश किए।
  • Ray-Ban Gen 3 में छह माइक्रोफोन हैं।
  • नए ग्लास में Dolby Atmos ऑडियो मिलेगा।

Meta Ray-Ban Gen 3 Glasses: मेटा कनेक्ट 2026 में कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने स्मार्ट ग्लास की नई पीढ़ी (Meta Ray-Ban Gen 3 Glasses) पेश की है। मेटा का कहना है कि ये डिवाइस उसके पर्सनल सुपरइंटेलिजेंस विजन का हिस्सा है, जिसमें AI लोगों के रोजमर्रा के काम में मदद करेगा। कंपनी ने नए ग्लास को अपने Muse AI एजेंट से जोड़ा है। लेकिन स्मार्ट ग्लास के कैमरा और रिकॉर्डिंग फीचर्स को लेकर प्राइवेसी से जुड़ी चिंता भी बनी हुई है।

तीन नए ग्लास की घोषणा

इस इवेंट में मेटा ने तीन नए ग्लास Meta Ray-Ban Gen 3, Meta VR Glasses और Meta Audio Glasses पेश किए हैं। कंपनी ने पिछले साल पेश किए गए Meta Ray-Ban Display Glasses को लेकर भी नई जानकारी साझा की है। जुकरबर्ग ने कहा कि चश्मा AI वियरेबल्स के लिए बड़ा प्लेटफॉर्म बन सकता है क्योंकि दुनिया में करीब 2 अरब लोग पहले से चश्मा पहनते हैं। उनका मानना है कि भविष्य में ग्लास लोगों के साथ लगातार जुड़े रहकर जानकारी और AI सहायता उपलब्ध करा सकते हैं।

बेहतर ऑडियो और नए फैशन स्टाइल

नई तीसरी पीढ़ी के Meta Ray-Ban ग्लास में कई बदलाव किए गए हैं। इनमें छह माइक्रोफोन (Meta Ray-Ban Gen 3 Glasses) दिए गए हैं जो आवाज रिकॉर्ड करने के साथ हवा के शोर को कम करने में मदद करता है। इनमें एडजस्टेबल टेंपल टिप्स, Dolby Atmos और स्पेशल ऑडियो जैसे फीचर भी हैं। कंपनी ने Ray-Ban Aviator, कैट-आई और अन्य नए डिजाइन पेश किए हैं। इसके अलावा, ब्लैकपिंक की लिसा के साथ सहयोग करते हुए नए फ्रेम और चार्म्स भी दिखाए गए। नए ग्लास की कीमत 449 डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में करीब 43,033 रुपये से शुरू होती है, जबकि लिसा कलेक्शन की कीमत 399 डॉलर यानी भारतीय करेंसी में लगभग 38,253 रुपये है।

100 ग्राम का नया VR ग्लास

इवेंट की बड़ी घोषणाओं में नया Meta VR Glasses भी शामिल रहा। यह डिवाइस 2027 के वसंत में 1,299 डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में करीब 1,24,604 रुपये की कीमत पर आने की उम्मीद है। मेटा के अनुसार इसका वजन सिर्फ 100 ग्राम है यानी यह कई पारंपरिक VR हेडसेट से काफी हल्का है। कंपनी इसे प्रोडक्टिविटी, मनोरंजन और गेमिंग के लिए इस्तेमाल करने की योजना बना रही है। इसमें Dolby Atmos, Dolby Vision और IMAX Enhanced जैसे फीचर दिए जाएंगे। यह Meta Quest की VR गेम लाइब्रेरी और Xbox Cloud Gaming को भी सपोर्ट करेगा।

होलोग्राम कॉलिंग फीचर भी पेश

नए VR ग्लास USB-C के जरिए बाहरी डिवाइस से जुड़ सकते हैं और यूजर के आसपास वर्चुअल स्क्रीन तैयार कर सकते हैं। सपाट सतह पर वर्चुअल कीबोर्ड (Meta Ray-Ban Gen 3 Glasses) बनाने की सुविधा भी दिखाई गई। मेटा ने ‘होलोग्राम कॉलिंग’ नाम का फीचर भी पेश किया है, जिसमें वीडियो कॉल के दौरान सामने वाले व्यक्ति का पूरे शरीर वाला डिजिटल अवतार दिखाई देगा। इन घोषणाओं के जरिए मेटा ने स्मार्ट ग्लास और AI को भविष्य की पर्सनल कंप्यूटिंग से जोड़ने की दिशा स्पष्ट की है।

 

इन्हें भी पढ़ें:

मेटा ने कितने नए ग्लास पेश किए?

मेटा ने तीन नए ग्लास Meta Ray-Ban Gen 3, Meta VR Glasses और Meta Audio Glasses पेश किए।

Meta Ray-Ban Gen 3 की शुरुआती कीमत कितनी है?

नए ग्लास की कीमत $449 से शुरू होती है। BLACKPINK की लिसा वाले फ्रेम $399 में उपलब्ध हैं।

Meta VR Glasses कब लॉन्च होंगे?

मेटा के अनुसार ये ग्लास 2027 के वसंत में $1,299 की कीमत पर आएंगे।

Meta VR Glasses का वजन कितना है?

इनका वजन करीब 100 ग्राम बताया गया है, जिससे ये पारंपरिक VR हेडसेट की तुलना में काफी हल्के हैं।