Jitu Patwari Brother Arrested : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के भाई पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हिरासत में लेने से मचा सियासी हड़कंप, आखिर क्या है वजह ?

Ads

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को इंदौर पुलिस ने हिरासत में लिया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्रवाई की पुष्टि की है, हालांकि पुलिस ने अब तक हिरासत की वजह का खुलासा नहीं किया है।

  •  
  • Publish Date - July 9, 2026 / 04:38 PM IST,
    Updated On - July 9, 2026 / 05:11 PM IST

Jitu Patwari Brother Arrested

HIGHLIGHTS
  • इंदौर पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को हिरासत में लिया।
  • शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कार्रवाई की पुष्टि की।
  • पुलिस ने अभी तक हिरासत के कारणों की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

इंदौर : Jitu Patwari Brother Arrested मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष (PCC चीफ) जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि खुद इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने की है।

क्यों हुई गिरफ्तरी ?

PCC Chief Brother Police Custody News 2026 पुलिस प्रशासन द्वारा अचानक की गई इस कार्रवाई के तहत कांग्रेस पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को कस्टडी में लिया गया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने इस बात को सही बताया है कि उन्हें पुलिस ने अपनी कस्टडी में लिया है। आपकों बता दें की नाना पटवारी की गिरफ़्तारी ड्रग्स पेडलर्स से पूछताछ में नाना पटवारी का नाम आने के बाद हुई है। पुलिस ने बुधवार देर रात दो ड्रग्स पैडलर को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में नाना पटवारी को पहचानने की बात स्वीकार की थी जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए नाना पटवारी को हिरासत में लिया है।

इन्हें भी पढ़ें:

 

किसे पुलिस ने हिरासत में लिया है?

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

कार्रवाई की पुष्टि किसने की?

इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने इसकी पुष्टि की है।