MP Weather Update Today : MP में गर्मी का रेड अलर्ट ! 44 डिग्री के पार पहुँचा पारा, जानें किन 3 जिलों में आज चलने वाली है भीषण लू?

इंदौर में भीषण गर्मी के बीच तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन राहत ज्यादा दिनों की नहीं है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में पारा 46 डिग्री तक पहुंच सकता है और हीट वेव का खतरा बना हुआ है।

MP Weather Update Today : MP में गर्मी का रेड अलर्ट ! 44 डिग्री के पार पहुँचा पारा, जानें किन 3 जिलों में आज चलने वाली है भीषण लू?

MP Weather Update Today / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: April 29, 2026 / 10:20 am IST
Published Date: April 29, 2026 10:17 am IST
HIGHLIGHTS
  • इंदौर में तापमान 43°C से गिरकर 41.2°C पर आया
  • मौसम विभाग का अलर्ट—पारा 46°C तक जा सकता है
  • कई इलाके ‘हीट जोन’ में तब्दील, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

इंदौर : MP Weather Update Today पूरे देश में गर्मी अपने चरम पर है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के इंदौर ज़िले में निवासियों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। शहर का तापमान 43 डिग्री से गिरकर अब 41.2 डिग्री पर पहुंच गया है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि यह राहत अस्थायी हो सकती है। मौसम विभाग ने इस बार अनुमान लगाया है की इंदौर का तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है।

46 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

आपको बता दें की पिछले 15 दिनों से इंदौर का तापमान लगातार 40 डिग्री के पार बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी।  (  Indore Temperature 46 Degrees )अनुमान जताया गया है कि इस बार इंदौर का पारा 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सचेत रहने को कहा है। विभाग ने विशेष रूप से सलाह दी है कि दोपहर 12 से 4 के बीच लोग अपने घरों से बाहर न निकलें, ताकि लू और हीट स्ट्रोक से बचा जा सके।

कई इलाके ‘हीट जोन’ में तब्दील

बता दें की अप्रैल का महीना अब खत्म होने वाला है, तो वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। महीने भर में तापमान तेजी से बढ़ गया है, जिससे लोगों का हाल बेहाल हो गया है। ( Indore Weather Forecast Today  )दोपहर के समय लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां मौसम में गर्मी ने पूरी तरह आक्रामक रुख अपना लिया है। तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है। जिससे प्रदेश के कई इलाके ‘हीट जोन’ में बदलने लगे हैं।

भीषण गर्मी की चपेट में पूरा प्रदेश

MP Weather Update Today मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान को देखते हुए आज 3 जिलों में ​हीट वेव का अलर्ट जारी कर दिया है। जिनमें छिंदवाड़ा,खजुराहो (छतरपुर),नौगाँव (छतरपुर) शामिल है। बात करें जिले की तो सबसे गर्म खजुराहों रहा है। वहीं मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.