New Hostel Rules 2025: स्टूडेंट्स की आज़ादी पर लगा ब्रेक! हॉस्टल छोड़ने से पहले लेनी होगी पेरेंट्स की इजाज़त, इस सत्र से विश्वविद्यालय में लागू होंगे नियम
स्टूडेंट्स की आज़ादी पर लगा ब्रेक…New Hostel Rules 2025: Students’ freedom put on hold! You will have to take permission from your

New Hostel Rules 2025 | Image Source | IBC24
- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय शैक्षणिक शैक्षणिक क्षेत्र 2025- 26 में करेगा,
- हॉस्टल से बाहर जाने से पहले अभिभावकों की अनुमति जरूरी,
- हॉस्टल में सख्ती से पालन कराएगा डीएवीवी एडमिनिस्ट्रेशन,
इंदौर: New Hostel Rules 2025: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) प्रशासन ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 से छात्रावास में सख्त अनुशासनात्मक नियम लागू करने का निर्णय लिया है। नए दिशा-निर्देशों के अनुसार अब हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को एक दिन से अधिक समय तक बाहर रहने की स्थिति में अपने अभिभावकों की अनुमति अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करनी होगी।
New Hostel Rules 2025: विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय हॉस्टल नियमों के गलत उपयोग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए लिया है। जानकारी के अनुसार कुछ छात्र विश्वविद्यालय की छूट का अनुचित लाभ उठाकर अनुशासनहीन गतिविधियों में शामिल हो रहे थे, जिससे विश्वविद्यालय की छवि और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे। DAVV प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्रों को हॉस्टल से बाहर जाने के लिए अब पहले अभिभावकों से लिखित या ईमेल के माध्यम से अनुमति लेनी होगी। एक दिन से अधिक समय के लिए बाहर रुकने पर बिना अभिभावक की स्वीकृति के कोई छात्र हॉस्टल से बाहर नहीं जा सकेगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन का सख्त रुख
New Hostel Rules 2025: DAVV के अधिकारियों का कहना है कि यह कदम छात्रों की सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए जरूरी है। विश्वविद्यालय प्रशासन इन नियमों का सख्ती से पालन करवाएगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित छात्र के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यदि कोई छात्र हॉस्टल से एक दिन से अधिक समय के लिए बाहर रहना चाहता है, तो उसे "अभिभावक की अनुमति" अनिवार्य रूप से विश्वविद्यालय को देनी होगी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: New Hostel Rules 2025: Students' freedom put on hold! You will have to take permission
इंदौर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm