एविएशन इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए खुले रास्ते, जानें कहा मिलेगी इस क्रिएटिव फील्ड की ट्रेनिंग

career in aviation industry: एविएशन इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए खुले रास्ते, जानें कहा मिलेगी इस क्रिएटिव फील्ड की ट्रेनिंग

एविएशन इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए खुले रास्ते, जानें कहा मिलेगी इस क्रिएटिव फील्ड की ट्रेनिंग

career in aviation industry

Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: August 24, 2022 6:21 pm IST

career in aviation industry: इंदौर। करियर की बात करें तो अक्सर कुछ गिने-चुने फील्ड्स के नाम ही सामने आते है,लेकिन बहुत सारे सेक्टर ऐसे भी हैं,जहां न केवल नौकरियों के अवसर बढ़ रहे है,बल्कि नए जमाने के हिसाब से युवा तैयार हो रहे है। एविएशन इंडस्ट्री में करियर बनाने की डिमांड तेज़ी से बढ़ रही है। इंदौर सहित मप्र की सुप्रसिद्धि अक्सा इंटरनेशनल एयर होस्टेस ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट ने नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर स्किल डेवलपमेंट के साथ एक एमओयू साइन किया है,जिससे छात्रों को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।

ये भी पढ़ें- प्रदेश में होने जा रहा मंत्रिमंडल का विस्तार? जानें किस-किसका नाम LIST में

दायरा बढ़ा, साइन हुआ MOU

career in aviation industry: दरअसल पहले ज्यादातर लोग एविएशन क्षेत्र के दायरे को पायलट,एयर होस्‍टेज और केबिन क्रू तक सीमित कर देते थे,लेकिन इसका दायरा अब बहुत बड़ा हो चुका है। इस इंडस्ट्री में एयरपोर्ट मैनेजमेंट, एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ, फ्लाइट इंजीनियर, एयर टिकटिंग, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स भी बन सकते है और अब छात्रों को इसके लिए ट्रेनिंग भी दी जा रही है। बुधवार को अक्सा इंटरनेशनल ने नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर स्किल डेवलपमेंट के साथ एक एमओयू साइन कर इसकी शुरुआत भी कर दी है।

ये भी पढ़ें- क्या गजोधर भैया को ठीक कर सकते हैं बिग-बी ! राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर आया बड़ा अपडेट

क्रिएटिव फील्ड में मोटा पैकेट

career in aviation industry: इसमें आपातकालीन स्थिति से निपटने के साथ ही बेहतर मैनेजमेंट के गुण भी सिखाएं जाएंगे। एनएसटीआई के डायरेक्टर ने बताया कि अब डॉक्टर,इंजीनियर,आईएएस,आईपीएस के अलावा भी क्रिएटिव फील्ड है,जिसमे करियर बनाया जा सकता है और एविएशन इंडस्ट्री तेज़ी से इस दिशा में काम कर रही है। अच्छी सैलरी पैकेज के साथ ही आज युवा इस फील्ड से जुड़ रहे हैं। अक्सा इंटरनेशनल के डायरेक्टर का कहना है कि इंदौर सहित मप्र के छात्रों को बेहतर ट्रेनिंग देने के लिए एमओयू साइन किया है,जिससे छात्रों को शुरूआती दौर में ही प्रैक्टिकल नॉलेज मिल सके।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

विगत 2018 से मीडिया क्षेत्र में कार्यरत्त हूं। इलेक्ट्रनिक मीडिया के साथ डिजिटल मीडिया का अनुभव है। Jake of All Master Of None...