Rubina Iqbal Khan Indore: “भाड़ में जाए कांग्रेस, ओवैसी के पार्टी में चले जायेंगे”.. वंदे मातरम विवाद पर इस पार्षद को नहीं मिला पार्टी का साथ तो भड़की..

Rubina Iqbal Khan Indore Vande Mataram Controversy: इंदौर पार्षद रूबीना इकबाल खान वंदे मातरम विवाद में भड़कीं, कांग्रेस पर निशाना, AIMIM में जाने की दी चेतावनी

Rubina Iqbal Khan Indore: “भाड़ में जाए कांग्रेस, ओवैसी के पार्टी में चले जायेंगे”.. वंदे मातरम विवाद पर इस पार्षद को नहीं मिला पार्टी का साथ तो भड़की..

Rubina Iqbal Khan Indore Vande Mataram Controversy || Image- IBC24 News File

Modified Date: April 9, 2026 / 04:22 pm IST
Published Date: April 9, 2026 4:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • वंदे मातरम विवाद में रूबीना का बयान
  • कांग्रेस से नाराज पार्षद ने दी धमकी
  • AIMIM में जाने की कही बात

इंदौर: नगर निगम की बैठक में ‘वंदे मातरम’ को लेकर भाजपा ने कांग्रेस की पार्षद रूबीना इकबाल खान पर जोरदार हमला बोला था। रूबीना इकबाल खान ने सदन में वंदे मातरम नहीं गाने के पीछे अपनी धार्मिक वजह बताई थी। (Rubina Iqbal Khan Indore Vande Mataram Controversy) विपक्षी पार्षदों के व्यवहार से आहत पार्षद ने तो यहां तक कह दिया था कि किसी के बाप में दम हो तो हमसे यह कहलवाकर दिखाएं। इस मुद्दे पर कांग्रेस ने सधी हुई प्रतिक्रिया देते हुए खुद को विवाद से अलग करने की कोशिश की थी।

“ओवैसी की पार्टी में चले जाएंगे” : पार्षद रूबीना इकबाल खान

वहीं अब इस पूरे मुद्दे से भाजपा बाहर हो गई है, जबकि यह लड़ाई पार्षद रूबीना इकबाल खान और उनकी पार्टी के बीच आकर थम गई है। पार्षद रूबीना को जब यह बताया गया कि कांग्रेस ने उनका साथ नहीं दिया है, तो वह भड़क गईं। उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस पार्टी भाड़ में जाए। उन्हें तो मुसलमान हलवा लगता है। उन्हें सिर्फ मुसलमानों का वोट चाहिए, लेकिन जब ऐसे मौके आते हैं तो वह अपना पल्ला झाड़ लेती है।

पार्षद इतने में ही नहीं रुकीं, बल्कि पार्टी बदलने तक की धमकी दे डाली। (Rubina Iqbal Khan Indore Vande Mataram Controversy) रूबीना इकबाल ने कहा कि वह ओवैसी की AIMIM में चली जाएंगी। मुंबई में वे बहुत वोटों से सीटें जीतते हैं। पार्षद ने कहा कि कांग्रेस से उनका कोई अनुबंध थोड़ी है। शिकायत करनी है तो कर दें।

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने भी पार्षद के इस बगावती तेवर पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे अनुशासनहीनता करार देते हुए कहा कि हर भारतीय के दिल में अपने तिरंगे के प्रति, राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के प्रति सम्मान होना चाहिए। जिस राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान को कांग्रेस अपने अधिवेशन में गाती आई है, जिस राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर क्रांतिकारियों ने देश में अलख जगाई, वे राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत हमारे लिए सर्वोपरि हैं।

बताया, क्यों है कहा ‘वंदे मातरम’

वंदे मातरम कहने से मना करने वाली कांग्रेस की पार्षद रुबीना इकबाल खान ने कहा था कि, ‘जनगणमन और अन्य सारे गीत हम गाते हैं। बस एक शब्द हम नहीं बोलते हैं जिससे की हमें दोषक की आग में डाला जाए। हो सकता है उन्होंने हदीस नहीं पढ़ी हो, हमने तो पढ़ी है। जितना हक इनका नहीं है, उससे अधिक हक हमारा है। (Rubina Iqbal Khan Indore Vande Mataram Controversy) इस मिट्टी पर, जब हम मरते हैं तो हमें हिन्दुस्तान की मिटटी में दफनाया जाता है।’

उन्होंने कहा, ‘हम इस्लाम को फॉलो करते हैं। इस्लाम में सिर्फ अल्लाह की इबादत करते हैं। वंदे का मतलब होता है इबादत और मातरम का मतलब धरती होता है। एक अल्लाह की इबादत कर रहे हैं तो हम गुनाह का काम क्यों करें।’

इन्हें भी पढ़ें:-

भारत के पास वैश्विक चुनौतियों को अवसर में बदलने की क्षमता : शक्तिकान्त दास

उप्र : मृत व्यक्ति की ओर से कराया गया जमीन का फर्जी बैनामा, जांच के आदेश

जनकपुरी गड्ढे में गिरने से हुई मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने 877 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया

असम विधानसभा चुनाव : अपराह्न एक बजे तक करीब 60 प्रतिशत मतदान

असम में चुनाव संबंधी हिंसा में सात लोग हिरासत में लिए गए : पुलिस


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown