Bhopal Student Suicide News: राजधानी में दिग्गज IPS की बेटी ने की आत्महत्या, घर के अंदर इस हाल में मिला शव, देखकर परिजनों के भी उड़े होश
Bhopal Student Suicide News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आईपीएस अधिकारी संजीव कंचन की बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
Bhopal Student Suicide News/Image- social media
- आईपीएस अधिकारी संजीव कंचन की बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।
- संजीव कंचन की बेटी 12वीं क्लास की छात्रा थी।
- पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए।
Bhopal Student Suicide News: भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां राजधानी के एक पॉश इलाके में आईपीएस अधिकारी संजीव कंचन की बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि, संजीव कंचन की बेटी 12वीं क्लास की छात्रा थी। (Bhopal Student Suicide News) युवती की आत्महत्या की खबर मिलते ही हबीबगंज पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फ़िलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस की टीम इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
छात्रा ने घरपर की आत्महत्या
Bhopal Student Suicide News: जानकारी के अनुसार, छात्रा ने दोपहर में घर के भीतर यह कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। (Bhopal Student Suicide News) हबीबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। IPS संजीव कंचन फ़िलहाल PHQ में AIG के पद पर पदस्थ है।
पुलिस जांच में अब तक मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस छात्रा के मोबाइल फोन और उसके संपर्कों की भी जांच कर रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Jaipur Road Accident News: ड्राइवर को आई मौत की झपकी, एक झटके में चले गई इतने लोगों की जान, भयावह नजारा देख उड़े सबके होश
- Mitchell Marsh Pakistan Tour: पूरा IPL सीजन खेलने वाला ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पाकिस्तान दौरे से पहले हुआ घायल.. बोर्ड ने सौंपी इस युवा खिलाड़ी को कमान, भड़के पड़ोसी देश के क्रिकेट फैंस..
- Karnataka Congress Crisis: सिद्धारमैया देने वाले हैं इस्तीफा? इस दिग्गज को मिल सकती है प्रदेश की कमान, नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच आया बड़ा अपडेट

Facebook


