द​ सिंधिया शो! ज्योतिरादित्य सिंधिया को बड़ी जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी में है आलाकमान?

द​ सिंधिया शो! ! Is the BJP high command preparing to hand over a big responsibility to Jyotiraditya Scindia?

Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: August 19, 2021 11:02 pm IST

भोपाल: जनता से संवाद करने में महारत, काफी तादाद में कट्टर समर्थक, दूसरे नेताओं से कम उम्र, राजनैतिक अनुभव, मजबूत पारिवारिक पृष्ठभूमि, संपर्क बनाने में माहिर इसे किसी भी राजनैतिक व्यक्ति का कंपलीट पैकेज कहा जा सकता है और इसमें फिट बैठते हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया। जो जनआशीर्वाद यात्रा के लिए तीन दिन से मालवा-निमाड़के दौरे पर 3 दिन में इस सफर में सिंधिया ने 4 जिले और 4 लोकसभा सीटें कवर की है। लेकिन उन्हें जिस तरह का समर्थन इस दौरान मिला है उससे बड़ा सवाल ये है कि क्या आलाकमान सिंधिया को और बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में है?

Read More: NCB की टीम ने सोने की तस्करी करते तीन केन्याई महिलाओं को किया गिरफ्तार, यहां छिपा रखा था Gold

आशीर्वाद यात्रा के दौरान बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का जबरदस्त स्वागत किया गया। 18 किलोमीटर के दौरान सैकड़ों मंचों से न सिर्फ सिंधिया का स्वागत किया गया बल्कि ड्रोन से फूल भी बरसाए गए। मालवा में सिंधिया के इस शक्ति प्रदर्शन के बाद सियासत में नए समीकरण को लेकर चर्चा शुरु हो गई। क्या ये ग्वालियर-चंबल के बाद मालवा–निमाड़ में सिंधिया की लोकप्रियता और बढ़ाने की कोशिश है? क्या इससे बीजेपी में सिंधिया की स्वीकार्यता बढ़ाई जा रही है? क्या 2023 के चुनावों में सिंधिया बीजेपी के बड़े चेहरे के तौर पर मैदान में होंगे? यहां सवाल ये भी है कि क्या पिछले चुनाव में मालवा-निमाड़ में शिकस्त खाने वाली बीजेपी सिंधिया के जरिए अपना जनाधार बढ़ा रही है? वैसे सत्ता और संगठन में सिंधिया समर्थकों को जिस तरह से जगह दी गई है। उससे इतना तो समझा ही जा सकता है बीजेपी सिंधिया को बड़ी जिम्मेदारी के लिए तैयार कर रही है। वैसे खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया इससे इनकार करते हैं।

Read More: कल सीएम भूपेश बघेल किसानों, पशुपालकों, गौठान समितियों एवं महिला समूहों को देंगे सौगात, करेंगे कई बड़े ऐलान

विधानसभा चुनाव में अभी भले ही 2 साल का वक्त हो लेकिन दोनों ही पार्टियों ने अपने अपने स्तर पर तैयारी शुरु कर दी है। पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ साथ जातिगत समीकरण भी साधे जा रहे हैं और इस हिसाब से ही बड़े नेताओं के अलग अलग क्षेत्रों के दौरे भी तय किए जा रहे हैं।

Read More: प्रदेश में 31 अगस्त तक जारी रहेगा नाइट कर्फ्यू, गृह विभाग ने जारी किया आदेश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"