Itarsi Car Accident Video/Image Credit: IBC24.in File Photo
Itarsi Car Accident Video: इटारसी: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में इटारसी-बैतूल मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। दरअसल, इटारसी-बैतूल मार्ग पर बीती रत एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नहर में गिर गई। कार के रेलिंग से टकराने की आवाज सुनकर आसपास के (Itarsi Car Accident Video) लोग मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और करीब ढाई घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। बुलडोजर की मदद से कार को बाहर निकाला गया। कार में सवार तीन युवकों की मौत हो चुकी थी। पुलिस की टीम ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।
Itarsi Car Accident Video: आपकी जानकरी के लिए बता दें कि, पुलिस को जैसे ही कार के नहर में गिरने की सूचना मिली वैसे ही पथरोटा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने पहले जेसीबी की मदद से कार निकालने का प्रयास किया, जो सफल न हो सका। इसके बाद मदद के लिए SDRF की टीम को बुलाया गया। नर्मदापुरम से पहुंची एसडीआरएफ (Itarsi Car Accident Video) टीम ने नाव उतारकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। लंबी मशक्कत के बाद कार को ढूंढा गया और लोगों की मदद से टोचन कर कार को नहर से बाहर निकाला गया।
Itarsi Car Accident Video: पुलिस का मानना है कि, कार की रफ़्तार काफी ज्यादा तेज थी और इसी कारण से चालक (Itarsi Car Accident Video) नियंत्रण नहीं कर पाया। इसके चलते ही कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। हालांकि, अभी पुलिस की ओर से ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस अभी हर एंगल से जांच करने में जुटी हुई।
इन्हे भी पढ़ें:-