Dhirendra Krishna Shastri Brother Bail: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई को मिली राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत, जानिए किस मामले में जेल में बंद थे

Dhirendra Krishna Shastri Brother Bail: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई को मिली राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत, जानिए किस मामले में जेल में बंद थे

Dhirendra Krishna Shastri Brother Bail: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई को मिली राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत, जानिए किस मामले में जेल में बंद थे

Dhirendra Krishna Shastri Brother Bail: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई को मिली राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत, जानिए किस मामले में जेल में बंद थे /image: Social Media

Modified Date: September 16, 2026 / 10:20 am IST
Published Date: September 16, 2026 10:20 am IST
HIGHLIGHTS
  • शालिग्राम गर्ग को जमानत: हाईकोर्ट ने 50 हजार के मुचलके पर राहत दी
  • छतरपुर गोलीकांड मामला: 15 जुलाई को हुई थी गिरफ्तारी
  • सशर्त मिली जमानत: ट्रायल में सहयोग करने का आदेश

जबलपुर। Dhirendra Krishna Shastri Brother Shaligram Garg Bail: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग (Shaligram Garg Bail) को छतरपुर गोलीकांड मामले में हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर उन्हें जमानत देने का आदेश दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले जिला अदालत ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।

जिला न्यायालय ने खारिज की थी जमानत याचिका

Dhirendra Krishna Shastri Brother Shaligram Garg Bail शालिग्राम गर्ग की ओर से सबसे पहले छतरपुर जिला एवं सत्र न्यायालय में जमानत के लिए आवेदन दिया गया था। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं। जिसके बाद 31 अगस्त 2026 को शालिग्राम गर्ग की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद बचाव पक्ष ने हाईकोर्ट का रुख किया था।

सशर्त जमानत के आदेश (Shaligram Garg High Court Bail)

हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की बातों और मामले से जुड़े तथ्यों पर विचार के बाद ट्रायल में सहयोग करने की शर्त पर शालिग्राम गर्ग जमानत दे दी है। हाईकोर्ट ने 50 हजार रुपये के मुचलके पर शालिग्राम गर्ग को सशर्त जमानत देने का आदेश दिया है।

धीरेंद्र शास्त्री की प्रतिष्ठा धूमिल करने का आरोप: शालिग्राम गर्ग

Chhatarpur Firing Case आपको बता दें कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) के भाई शालिग्राम गर्ग को पुलिस ने मोतीलाल कुशवाहा पर गोली चलाने के मामले में 15 जुलाई को गिरफ्तार किया था। वहीं इस करवाई के बाद शालिगराम ने भाई की प्रतिष्ठा धूमिल करने और पुरानी रंजिश में झूठा फँसाने का आरोप लगाया था।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.