Jabalpur CMHO Sanjay Mishra Suspended || Image- ANI News File
जबलपुर: जिले में करोड़ों रुपयों के खरीदी घोटाले में सीएमएचओ डॉक्टर संजय मिश्रा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। कागज़ों पर करोड़ो रुपये की खरीदी दिखाकर, भ्रष्टाचार के इस मामले में राज्य सरकार ने जबलपुर के सीएमएचओ, डॉक्टर संजय मिश्रा को सेवा से सस्पैंड कर दिया है। (Jabalpur CMHO Sanjay Mishra Suspended) प्रदेश के लोक स्वास्थय और चिकित्सा शिक्षा आयुक्त, धनराजू एस ने जबलपुर के सीएमएचओ डॉ़क्टर संजय मिश्रा का निलंबन आदेश जारी कर दिया है। आदेशानुसार उन्हें भोपाल अटैच कर दिया गया है।
सस्पैंशन ऑर्डर में लिखा गया है कि जबलपुर के सीएमएचओ डॉक्टर संजय मिश्रा ने अपनी ड्यूटी निभाने में घोर लापरवाही बरती और मनमानी के साथ वित्तीय गड़बड़ियां कीं, जिस पर उन्हें सस्पैंड किया जा रहा है।
दरअसल भोपाल की एक निजी कंपनी को बिना सामग्री लिए भुगतान करने की शिकायतें जबलपुर जिला प्रशासन के पास पहुंचीं थीं। जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने एक टीम बनवाकर इसकी जांच करवाई। (Jabalpur CMHO Sanjay Mishra Suspended) इसमें खुलासा हुआ कि 12 फर्जी देयको के ज़रिए भोपाल की सिंह एंटरप्राईज़ेस फर्म को स्वास्थ्य केंद्र सामग्री के नाम से करीब 1 करोड़ रुपयों का भुगतान किया गया है, जबकि भौतिक रुप से ये सामग्री जिला अस्पताल में नहीं पहुंची।
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने इस मामले में जिला अस्पताल के स्टोर कीपर सहित 3 कर्मियों पर सस्पैंशन और अटैचमेंट की कार्यवाई की थी और जांच रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी थी। राज्य सरकार ने इस पर कार्यवाई करते हुए जबलपुर के सीएमएचओ डॉक्टर संजय मिश्रा को सस्पैंड कर दिया है।
एप्स्टीन यौन अपराध: 7.25 करोड़ डॉलर के मुआवजा कोष को प्रारंभिक मंजूरी
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी पांच साल बाद गिरफ्तार
पाकिस्तान सरकार ने भारी जनाक्रोश के बाद पेट्रोल की कीमत में 80 रुपये प्रति लीटर की कटौती की
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर धीमी ओवर गति के लिए 24 लाख का जुर्माना
राज्यसभा ‘क्रॉस-वोटिंग’ मामला: समिति आलाकमान को सौंपेगी रिपोर्ट
मलप्पुरम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के सुरक्षाकर्मी और चालक पर हमला, एक व्यक्ति हिरासत में