Teacher Love Affair News: ‘मैडम के साथ बाथरूम में जाते हैं सर..अकेले में करते हैं मोहब्बत’, अब बच्चों ने खोला राज तो मचा हड़कंप

Ads

Teacher Love Affair News: 'मैडम के साथ बाथरूम में जाते हैं सर..अकेले में करते हैं मोहब्बत', अब बच्चों ने खोला राज तो मचा हड़कंप

  •  
  • Publish Date - August 19, 2026 / 10:15 AM IST,
    Updated On - August 19, 2026 / 10:16 AM IST

Teacher Love Affair News | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • छात्रों ने आरोप लगाए
  • कहा प्रभारी प्राचार्य और अतिथि शिक्षिका स्कूल में अकेले समय बिताते है
  • ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने जनसुनवाई में मामला उठाया

छिंदवाड़ा: Teacher Love Affair News मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से स्कूल में शिक्षक और अतिथि शिक्षिका के कथित प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। (Chhindwara School News) जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। 15 अगस्त को ग्राम सभा में बच्चों से पूछताछ के दौरान जो बातें सामने आईं, उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बच्चों के आरोपों के बाद मामला कलेक्टर तक पहुंचा और जांच के बाद दोनों शिक्षकों पर कार्रवाई की गई।

Teacher Love Affair News मिली जानकारी के अनुसार, मामला छिंदवाड़ा आदिवासी अंचल जुन्नारदेव के माध्यमिक शाला बिचबेहरी कट्टा का है। जहां 15 अगस्त के दिन झंडावंदन के बाद ग्रामीणों ने ग्रामसभा रखी। इस दौरान स्कूल में चल रहे प्रभारी प्राचार्य और अतिथि शिक्षिका के बीच की प्रेम प्रसंग को लेकर छात्रों तथा छात्राओं से जानकारी ली। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्कूल की छात्रा स्पष्ट बताते हुए दिखाई है कि सर मैडम प्यार मोहब्बत करते हैं।

बच्चों ने लगाए शिक्षकों पर गंभीर आरोप

बच्चों का आरोप है कि प्रभारी प्राचार्य लोकेंद्र लोधी और अतिथि शिक्षिका दीपिका राठौड़ स्कूल में अकेले समय बिताते थे। कुछ बच्चों ने बताया कि सर, मैडम की बाथरूम में जाते हैं और किसी को बताने पर मारने की धमकी दी गई थी। यह दोनों प्यार मोहब्बत करते हैं पढ़ाई नहीं करवाते हैं। स्कूल खत्म होने के बाद अकेले में मैडम-सर की क्लास लगती है।

वही मैडम ने बच्चों पर आरोप लगाया कि बच्चों को हमारे खिलाफ सिखाया पढ़ाया जा रहा है। ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने इस मामले को लेकर मंगलवार को छिंदवाड़ा पहुंचकर जनसुनवाई में कलेक्टर से शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर ने सहायक आयुक्त जनजाति कार्य से जांच करने को कहा जांच के बाद तत्काल प्रभाव से सहायक आयुक्त ने कार्रवाई करते हुए अतिथि शिक्षिका को पद से हटाया है और प्रभारी प्राचार्य को अन्यत्र स्कूल स्थानांतरित किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

मामला कहां का है?

छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव क्षेत्र का।

बच्चों ने क्या आरोप लगाए?

शिक्षक-शिक्षिका अकेले समय बिताते थे, पढ़ाई नहीं कराते और धमकी देते थे।

वीडियो कब वायरल हुआ?

15 अगस्त को ग्रामसभा में पूछताछ के बाद।