Jabalpur Petrol Pump Video: सिगरेट पीने से रोका तो पेट्रोल पंप पर मच गया तांडव! बदमाशों ने कर्मचारियों के साथ सरेआम किया ये कांड, CCTV में कैद हुआ खौफनाक करतूत

Ads

Jabalpur Petrol Pump Video: सिगरेट पीने से रोका तो पेट्रोल पंप पर मच गया तांडव! बदमाशों ने कर्मचारियों के साथ सरेआम किया ये कांड, CCTV में कैद हुआ खौफनाक करतूत

  • Reported By: Dharam Goutam

    ,
  •  
  • Publish Date - February 8, 2026 / 09:26 AM IST,
    Updated On - February 8, 2026 / 09:28 AM IST

Jabalpur Petrol Pump Video/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • जबलपुर में पेट्रोल पंप बना रणक्षेत्र
  • पेट्रोल पंप पर सरेआम गुंडागर्दी
  • बदमाशों का आतंक CCTV में कैद

जबलपुर: Jabalpur Petrol Pump Video:  जबलपुर के बरेला थाना क्षेत्र के गौर सालीवाड़ा स्थित एक पेट्रोल पंप में हथियारबंद बदमाशों ने जमकर आतंक मचाया। सिगरेट पीने से मना करने जैसी मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक वारदात में बदल गया। बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर चाकुओं से हमला किया और पंप में तोड़फोड़ भी की। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें 7 से 8 बदमाश कर्मचारियों के साथ बेरहमी से मारपीट करते और पेट्रोल पंप में जमकर तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं।

सिगरेट नहीं पीने दी तो निकले चाकू! (Jabalpur Petrol Pump Attack)

Jabalpur Petrol Pump Video:  दरअसल, गौर सालीवाड़ा स्थित रिलायबल पेट्रोल पंप पर 7 से 8 युवक पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक पंप परिसर में सिगरेट पीने लगा। कर्मचारियों ने जब उसे सिगरेट पीने से मना किया तो बदमाश भड़क गए। इसके बाद उन्होंने धारदार हथियार निकालकर कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इस हमले में पेट्रोल पंप के दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Jabalpur Petrol Pump Video: बदमाशों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के साथ-साथ पेट्रोल पंप में भी तोड़फोड़ की और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें

"Jabalpur Petrol Pump Attack" की घटना कहां हुई?

यह घटना जबलपुर जिले के बरेला थाना क्षेत्र अंतर्गत गौर सालीवाड़ा स्थित रिलायबल पेट्रोल पंप में हुई, जहां हथियारबंद बदमाशों ने कर्मचारियों पर हमला किया।

"Petrol Pump Violence CCTV Video" में क्या सामने आया है?

सीसीटीवी फुटेज में 7 से 8 बदमाश पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ बेरहमी से मारपीट करते और पंप में तोड़फोड़ करते हुए साफ नजर आ रहे हैं।

"Bareli Police Action on Petrol Pump Attack" मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?

बरेला थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है और उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।