Jabalpur Jadu Tona News : जादू-टोने के शक में भांजे ने पार की दरिंदगी की सारी हदें, मामा के साथ आधी रात को जो किया सुन कांप उठेगा कलेजा

Ads

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में जादू-टोने के शक में एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर अपने ही मामा की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। आरोपियों ने शव का सिर और धड़ अलग-अलग कर जंगल में फेंक दिया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

  • Reported By: Nasir Gouri

    ,
  •  
  • Publish Date - March 7, 2026 / 04:21 PM IST,
    Updated On - March 7, 2026 / 04:27 PM IST

Jabalpur Jadu Tona News / Image Source : IBC24

HIGHLIGHTS
  • जबलपुर के कुंडम थाना क्षेत्र के बिसनपुरा गांव में जादू-टोने के शक में मामा की हत्या।
  • आरोपी भांजे और उसके साथी ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर शव जंगल में फेंका।
  • पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जुर्म कबूल किया, शव बरामद कर जांच जारी।

जबलपुर : Jabalpur Jadu Tona News  मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ जादू-टोने के शक में एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर अपने ही मामा की हत्या कर दी। आरोपी ने पहले मृतक को पीटा और फिर कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर शव को जंगल में फेंक दिया। इस पूरे मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सर धड़ से अलग कर जंगल में फेंका

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला जबलपुर के कुंडम थाना क्षेत्र के बिसनपुरा गांव का है। Crime News Hindi  मृतक की पहचान 45 वर्षीय भूरालाल यादव के रूप में हुई है, जो गांव में ही रहता था। भूरालाल के भांजे संतराम यादव और उसके साथी मधुशाह गोंड को शक था कि भूरालाल यादव जादू-टोना करता है। दोनों आरोपियों ने मृतक को बुधवार रात अपने घर बुलाया और फिर मारपीट करते हुए उसे जंगल की ओर ले गए। जंगल में ले जाने के बाद आरोपियों ने कुल्हाड़ी से मृतक की गर्दन काटकर उसकी हत्या कर दी।

संदेह के आधार पर पुलिस ने शुरू की पूछताछ

हत्या के बाद आरोपियों ने उसका सिर और धड़ अलग-अलग जगह फेंक दिए। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब भूरालाल काफी समय तक घर नहीं पहुंचा। Jabalpur Crime News काफी समय तलाश करने के बाद जब भूरालाल घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मृतक की तलाश शुरू की, साथ ही संदेह के आधार पर दोनों आरोपियों से पूछताछ की।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने जंगल से मृतक का सिर और धड़ बरामद करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।Madhya Pradesh News  फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेंः-

जबलपुर में हत्या की यह घटना कहाँ हुई?

यह घटना जबलपुर जिले के कुंडम थाना क्षेत्र के बिसनपुरा गांव में हुई।

हत्या के पीछे क्या कारण बताया जा रहा है?

आरोपियों को शक था कि मृतक भूरालाल यादव जादू-टोना करता था, इसी शक में उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस ने इस मामले में क्या कार्रवाई की

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जंगल से मृतक का सिर और धड़ बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।