Jabalpur Weather Update: जिले में बदला मौसम का मिजाज, रूक-रूक कर हो रही बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, खेतों में लगे फसलों को हो रहा नुकसान
Jabalpur Weather Update: जिले में बदला मौसम का मिजाज, रूक-रूक कर हो रही बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, खेतों में लगे फसलों को हो रहा नुकसान
Jabalpur Weather Update
धर्म गौतम, जबलपुर।
Jabalpur Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुए मौसम के बदलाव का असर अब जबलपुर में भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को दिन से ही जबलपुर में बदल छाए रहे और देर शाम से हल्की बारिश के साथ मौसम बदल गया। देर रात कहीं तेज तो कहीं रूक-रूक कर बारिश हुई। बेमौसम हुई बारिश से तापमान में गिरावट से जहां ठंडक बढ़ी है तो अब बारिश की वजह से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। खेतों में लगी फसलों में जहां नुकसान है तो खरीदी केंद्रों में खुले आसमान के नीचे पड़ी धान भी बारिश में भीगने से खराब होने की स्थिति में है।
Jabalpur Weather Update: बता दें कि जबलपुर में धान खरीदी में गड़बड़ी मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कई वेयर हाउसों को ब्लैक लिस्ट कर दिया था। जिसके बाद से वहां पर खरीदी नहीं हुई और अभी भी धान खुले में पड़ी हुई है। वहीं मौसम विभाग की माने तो आने वाले दो से तीन दिनों तक मौसम की स्थिति इसी तरह बनी रहने की संभावना है।

Facebook


