School Closed News: कल हो सकती है गरज-चमक के साथ भारी बारिश, इस जिले में 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
कल हो सकती है गरज-चमक के साथ भारी बारिश, इस जिले में 12 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद, School Closed Tomorrow Due to Heavy to Heavy Rain
All School Closed Today | Photo Credit: AI
बागेश्वर। School Closed Tomorrow: उत्तराखंड में मानसून के फिर सक्रिय होने के साथ कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग देहरादून की ओर से जारी भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए बागेश्वर जिले में गुरुवार 6 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिला प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
School Closed Tomorrow: मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है। पर्वतीय जिलों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, मलबा आने, अचानक जलस्तर बढ़ने और संवेदनशील क्षेत्रों में खतरा बढ़ने की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए प्रशासन और आपदा प्रबंधन तंत्र को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित (School Closed News)
प्रदेश में लगातार हो रही बारिश का असर जनजीवन पर भी दिखाई देने लगा है। भूस्खलन और सड़क पर मलबा आने के कारण 99 सड़कें बंद हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। संवेदनशील पर्वतीय इलाकों में प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। साथ ही मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनियों और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में नदी-नालों और भूस्खलन संभावित स्थानों से दूरी बनाए रखने की सलाह भी दी गई है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Annupur Witchcraft Murder : ‘डायन’ बताकर बुजुर्ग महिला के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार! अंधविश्वास में डूबे रिश्तेदारों ने कर दिया ऐसा कांड कि कांप उठे लोग
- ITR Refund Delay: रिफंड का पैसा खाते में नहीं आया? कहीं आपने तो नहीं कर दी ये गलती, वरना अटक सकता है आपका पैसा
- Kab shuru hoga Plastic Note : 10-20 के पुराने नोटों की होगी छुट्टी? इस दिन से शुरू होंगे प्लास्टिक के नए नोट, RBI का बड़ा ऐलान!

Facebook


