Bhopal Husband Wife News : पत्नी ने पति को इस बात के लिए इंकार तो कर दिया खौफनाक कांड, खुद की कलाई काटकर बोला- “मैं मरूंगा, तुम सबको फंसा दूंगा”!

भोपाल में पत्नी के मायके से वापस ससुराल जाने से इनकार करने पर पति ने जमकर हंगामा किया। मोबाइल देने से मना करने पर विवाद और बढ़ गया, जिसके बाद युवक ने चाकू से अपनी कलाई काट ली और परिजनों को धमकी देने लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bhopal Husband Wife News : पत्नी ने पति को इस बात के लिए इंकार तो कर दिया खौफनाक कांड, खुद की कलाई काटकर बोला- “मैं मरूंगा, तुम सबको फंसा दूंगा”!

Bhopal Husband Wife News

Modified Date: September 4, 2026 / 10:31 pm IST
Published Date: September 4, 2026 10:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पत्नी को मायके से वापस लेने पहुंचा था युवक, साथ जाने से किया इनकार
  • मोबाइल देने से मना करने पर बढ़ा विवाद, युवक ने खुद की कलाई काट ली
  • “मैं मरूंगा, तुम सबको फंसा दूंगा” कहकर दी धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस

भोपाल : Bhopal Husband Wife News :  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र में पत्नी के साथ जाने से मना करने पर एक युवक द्वारा अपनी कलाई काटने का मामला सामने आया है। वर्ष 2024 में लव मैरिज करने वाला युवक पत्नी को मायके से वापस ले जाने आया था, लेकिन पत्नी के इनकार और मोबाइल देने से मना करने पर उसने विवाद करते हुए खुद पर चाकू से हमला कर लिया।

मायके से ससुराल जाने के लिए किया इंकार

मिली जानकारी के अनुसार, हर्ष मांझी ने वर्ष 2024 में गीता नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था। रक्षाबंधन के पर्व पर गीता अपने मायके आई हुई थी, जिसके बाद उसने वापस पति के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। इस बात से नाराज होकर हर्ष अपने ससुराल पहुंचा और पत्नी को साथ भेजने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।

“मैं मरूंगा, तुम सबको फंसा दूंगा”

इस पूरे विवाद के दौरान उसने अपनी सास को जान से मारने की धमकी दी। जब परिजनों ने उसे मोबाइल देने से मना किया, तो विवाद और गहरा गया। MP Crime News गुस्से में आकर हर्ष ने चाकू से अपनी ही कलाई काट ली और “मैं मरूंगा, तुम सबको फंसा दूंगा” कहते हुए धमकी देने लगा। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही गौतम नगर थाना पुलिस ने आरोपी युवक हर्ष मांझी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की वैधानिक जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.