Janmashtami Celebrations at Bhopal Central Jail :जेल की सलाखों के पीछे गूंजे कान्हा के जयकारे! कैदियों के बीच जन्माष्टमी मनाने पहुंचे CM मोहन यादव, दिखा अनोखा नजारा
भोपाल केंद्रीय जेल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जेल परिसर में आयोजित विशेष जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए और कैदियों के बीच कृष्ण जन्मोत्सव का हिस्सा बने।
- भोपाल केंद्रीय जेल में धूमधाम से मनाया जा रहा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व
- कैदियों के बीच आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए CM मोहन यादव
- जेल परिसर में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
भोपाल : Janmashtami Celebrations at Bhopal Central Jail : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित केंद्रीय जेल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जेल परिसर में बंद कैदियों के बीच इस विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से शामिल होने पहुंचे।
जेल में मनाया गया जन्मदिन
केंद्रीय जेल में आयोजित इस जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं।जेल प्रशासन द्वारा बंदियों के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें कैदी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर जेल परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया है, जहांभगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया ।
सीएम मोहन यादव हुए शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में शिरकत की और उनके साथ जेल परिसर में जन्माष्टमी महोत्सव मनाया। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम में शामिल होने से जेल प्रशासन और कैदियों दोनों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Facebook


