MP News : ‘सूखे की मार झेल रहे लाखों किसान’..! कमलनाथ के मीडिया सलाहकार ने BJP पर साधा निशाना, किसानों के मुआवजे को लेकर कही ये बात
Kamal Nath's media advisor targets BJP: कमलनाथ के मीडिया एडवाइजर पीयूष बबेले ने बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
congress CEC meeting
Kamal Nath’s media advisor targets BJP : भोपाल। पीसीसी चीफ कमलनाथ के मीडिया एडवाइजर पीयूष बबेले ने बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीयूष बबेले ने पत्रकार वार्ता के जरिए ये दावा किया है कि 40 लाख मध्यप्रदेश के किसानों को 50 साल के सबसे बड़े सूखे का सामना करना पड़ा। सोयाबीन के 40 लाख किसानों को सूखे की मार का सामना करना पड़ा।
Kamal Nath’s media advisor targets BJP : बबेले ने कहा कि पहले सूखा पड़ा फिर बारिश हुई जिसकी वजह से फसलों में कीड़े लग गए। तकरीबन 53 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की सोयाबीन फसल बरबाद हो गई और बीजेपी सरकार ने अब तक किसानों के फसलों की क्षति का सर्वे तक नहीं करवाया है। सर्वे करने वाले पटवारियों को बीजेपी सरकार ने हड़ताल पर जाने को मजबूर कर दिया,जिससे न सर्वे हो न ही राहत राशि देनी पड़े।
Kamal Nath’s media advisor targets BJP : पीयूश बबेले ने मांग की है कि बीजेपी सरकार किसानों की फसलों का सर्वे करवाए और उन्हें जल्द से जल्द मुआवज़ा या राहत राशि दे। उधर बीजेपी शिवराज सरकार के किसानों के साथ होने का दावा कर रही है।

Facebook


