Khandwa Cow Sacrifice News: ईद पर दी थी गाय की कुर्बानी!… अब मुख्य आरोपी के खिलाफ की गई NSA की कार्रवाई, पुलिस ने इतने लोगों के खिलाफ दर्ज किया था मामला

Ads

Khandwa Cow Sacrifice News: खंडवा में बकरा ईद पर गाय की कुर्बानी देने के मामले में मुख्य आरोपी रमजान खान पर NSA लगाया गया है।

  • Reported By: Prateek Mishra

    ,
  •  
  • Publish Date - June 5, 2026 / 04:03 PM IST,
    Updated On - June 5, 2026 / 04:06 PM IST

Khandwa Cow Sacrifice News/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • खंडवा में बकरा ईद पर गाय की कुर्बानी देने के मामले प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई।
  • मुख्य आरोपी रमजान खान पर लगाया गया NSA
  • पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ दर्ज किया था मामला।

Khandwa Cow Sacrifice News: खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा में बकरा ईद पर गाय की कुर्बानी देने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले के मुख्य आरोपी रमजान खान पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम यानी NSA लगाया गया है। यह कार्रवाई खंडवा पुलिस के प्रतिवेदन के आधार पर जिला कलेक्टर द्वारा की गई है।

पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ दर्ज किया था मामला

Khandwa Cow Sacrifice News: दरअसल, बीते शनिवार को खंडवा जिले के बढ़ियातुला गांव में गाय का सिर और मांस बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। (Khandwa Cow Sacrifice News) जांच के बाद पुलिस ने इस प्रकरण में कुल 9 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। मोघट थाना पुलिस ने शहर में आरोपियों का जुलूस भी निकाला था।

इन्हे भी पढ़ें:-