Khandwa News: दुर्गा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 11 लोगों की मौत, CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

Ads

Khandwa News: रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है ​कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में 20–22 लोग सवार थे। मृतकों में ज्यादातर बच्चे शामिल है। यह पंधाना थाना क्षेत्र के अरदला कलां गांव की घटना बताई जा रही है।

  •  
  • Publish Date - October 2, 2025 / 07:16 PM IST,
    Updated On - October 2, 2025 / 11:59 PM IST

Khandwa News

HIGHLIGHTS
  • ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार थे 20–22 लोग
  • मृतकों में ज्यादातर बच्चे शामिल
  • घटना में 11 लोगों की मौत

खंडवा: Khandwa News, मध्यप्रदेश के खंडवा में इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आयी है। बताया जा रहा है कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान यह हादसा हुआ है। जहां तालाब में ट्रैक्टर-ट्रॉली गिर गई है। इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है ​कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में 20–22 लोग सवार थे। मृतकों में ज्यादातर बच्चे शामिल है। यह पंधाना थाना क्षेत्र के अरदला कलां गांव की घटना बताई जा रही है।

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें एक ट्रैक्टर ट्राली तालाब में जा गिरी। इस दौरान ट्रॉली में सवार लगभग 20 से 22 लोग तालाब के पानी में डूबने लगे। सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पंधाना थाना पुलिस और ग्रामीण तुरंत तालाब की ओर दौड़े।

बताया जा रहा है, कि यह घटना पंधाना थाना क्षेत्र के अर्दला गांव की है। जहां पर तालाब में दुर्गा प्रतिमा विसर्जित करने गए ट्रैक्टर ट्रॉली को ड्राइवर ने एक पुलिया पर खड़ा किया था। जहां से ट्रैक्टर ट्रॉली पुलिया में पलट गई और यह हादसा हुआ।

इस हादसे में अब तक 10 से 11 लोगों की मौत होने की बात सामने आई है। जिनमें ज्यादातर बच्चियां शामिल हैं। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पंधाना से भाजपा विधायक छाया मोरे भी घटनास्थल के लिए निकली। उन्होंने इस हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि मैने सूचना पाते ही तुरंत कलेक्टर एसपी और हॉस्पिटल अमले को फोन कर बात की। हमारी कोशिश है, कि हम जल्द से जल्द सभी को बचा पाएं।

CM डॉ. मोहन यादव ने x पर पोस्ट कर जताया दुख, मुआवजे का ऐलान किया

वहीं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हादसे को लेकर सीएम डॉ मोहन यादव ने भी दुख जताया है। घटना को लेकर CM डॉ. मोहन यादव ने शोक जताया। CM डॉ. मोहन यादव ने x पर पोस्ट कर मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता राशि देने का ऐलान किया गया है। घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि तालाब में ट्रैक्टर-ट्रॉली गिरने से 11 लोगों की मौत हुई है।

 

सीधी में श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पलटा

वहीं एक अन्य घटना में सीधी में श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पलट गया है। जिसमें 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सभी का इलाज जारी है। यह घटना भी मूर्ति विसर्जन कर सभी लोग वापस आ रहे थे तब हुई है। यह घटना सेमरिया थाना क्षेत्र के बढ़ौरा गांव की बताई जा रही है।

read more:  US Shutdown 2025: छुट्टी पर भेजे गए साढ़े 7 लाख कर्मचारी, 3 लाख की हो सकती है छंटनी, देश में फिर लागू हुआ शटडाउन

read more:  Bijapur Naxal Surrender: दशहरे पर नक्सली संगठन को बड़ा झटका! करोड़ों के ईनामी 103 खूंखार नक्सलियों का सरेंडर, 23 महिलाएं भी शामिल