Khargone Hindu Betiyan Self Defense Camp : अब शिकार नहीं, शिकारी बनेंगी बेटियां! खरगोन में 300 लड़कियां ले रहीं खास ट्रेनिंग, सीख रहीं ऐसे दांव-पेंच जो हर संकट में आएंगे काम
खरगोन में एक माह के विशेष शिविर में 300 से अधिक बेटियों को आत्मरक्षा, लाठी, जूडो-कराटे और अन्य सुरक्षा कौशल सिखाए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य बेटियों को …

Khargone Hindu Betiyan Self Defense Camp
- खरगोन में एक माह का निशुल्क आत्मरक्षा शिविर आयोजित किया गया
- 300 से अधिक लड़कियां लाठी, जूडो-कराटे और सुरक्षा प्रशिक्षण ले रही हैं
- Ravindra Verma ने शिविर में पहुंचकर बेटियों का उत्साहवर्धन किया
खरगोन : Khargone Hindu Betiyan Self Defense Camp देश में बढ़ रही लव जिहाद और अन्य घटनाओं के बाद खरगोन में हिंदू संस्कृति एवं संस्कार संस्था द्वारा एक अभिनव पहल करते हुए हिंदू बेटियों के लिए खुद को आत्मरक्षा करने के लिए एक माह का निशुल्क आत्मरक्षा शिविर आयोजित किया गया है। जहां छोटी-छोटी हिंदू बेटियों को लाठी के साथ-साथ जूडो-कराटे और तलवारबाजी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि संकट के समय बदमाशों से बचने के लिए बेटियां खुद की रक्षा कर सकें।
शिविर में 300 से अधिक बेटियों ने लिया हिस्सा
खरगोन शहर के विवेकानंद कॉलोनी स्थित गार्डन में एक माह तक चलने वाले केवल हिंदू बेटियों के लिए आयोजित इस शिविर में खरगोन शहर की करीब 300 से अधिक बेटियां हिस्सा ले रही हैं। इस दौरान हिंदू बेटियों को गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने पर उसे बुझाने के साथ-साथ लाठी और मार्शल आर्ट के प्रशिक्षण प्राप्त ट्रेनरों द्वारा प्रतिदिन आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं, ताकि वे खुद तो अपनी आत्मरक्षा कर सकें, साथ ही अपनी सहेलियों की भी संकट के समय रक्षा कर सकें।
Free Self Defense Camp आपात स्थिति में 112 से मदद लेने के लिए जागरूक
साथ ही इस शिविर के माध्यम से हिंदू बेटियों को संकट के समय सेल्फ डिफेंस के साथ-साथ हिंदू संस्कृति का भी ज्ञान दिया जा रहा है। खरगोन एसपी Ravindra Verma भी बेटियों के आत्मरक्षा शिविर में पहुंचे, जहां उन्होंने बेटियों का हौसला बढ़ाते हुए आपात स्थिति में पुलिस और डायल 112 से मदद लेने के लिए जागरूक किया। खरगोन में हिंदू बेटियों के लिए आयोजित सेल्फ डिफेंस के इस अनूठे निशुल्क शिविर में सैकड़ों हिंदू बेटियां बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।
Khargone Love Jihad News इस वजह से आयोजित किया गया शिविर
देश भर में घट रही लव जिहाद की घटनाओं के बाद अब खरगोन के हिंदू संगठनों द्वारा भी मोर्चा संभालते हुए खुलकर मैदान में आ गए हैं, ताकि हिंदू बेटियां किसी का शिकार न बन सकें।वहीं शिविर में हिस्सा लेने पहुंची बेटियों का कहना है कि इस शिविर के माध्यम से वे अपनी खुद की आत्मरक्षा कर सकेंगी। साथ ही हिंदू संस्कृति के बारे में भी करीब से जान सकेंगी। शिविर के आयोजक राजू शर्मा का कहना है कि देश भर में बढ़ रही लव जिहाद की घटनाओं से कई हिंदू बेटियां इसका शिकार हुई हैं। इसी लिए हिंदू बेटियों के लिए आत्मरक्षा का यह शिविर आयोजित किया गया है।
इन्हें भी पढ़ें :
- PM Modi Netherlands Visit : सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग को लेकर PM मोदी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! नीदरलैंड दौरे में इन अहम मुद्दों पर बनी ऐतिहासिक सहमति
- Aaj Ka Rashifal : ग्रहों का महागोचर खोल देगा इन राशियों के लिए कुबेर का खजाना, क्या आपकी राशि भी है शामिल?
- Aaj Ka Panchang 17 May 2026 : आज रविवार को बन रहा है बेहद खास संयोग, जानें किस समय भूलकर भी न करें शुभ काम
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Khargone Self-Defense Camp Trains Over 300 Girls in Martial Arts and Safety Skills
खरगोन (पश्चिम निमाड़)
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm