Amit Dhurve: बागेश्वर धाम में भजन गाकर रातों रात स्टार बने अमित धुर्वे, गरीब गायक की बदल गई जिंदगी! देखें IBC24 पर Exclusive बातचीत
Amit Dhurve exclusive interview: जब अमित के भजन का वीडियो बागेश्वर वाले बाबा के पास पहुंचा, तो उन्होंने नवरात्रि में भजन गायक अमित की मधुर आवाज सुनी तो रातों रात वह सोशल मीडिया पर भी ख्याति पाकर स्टार बन गए।
- बागेश्वर धाम से रातों रात भजन गाकर स्टार बने अमित धुर्वे
- टूटी फूटी झोपडी में परिवार संग बिता रहे थे जीवन
- गलियों और ट्रेन में भजन गाकर करते थे गुजारा
- अमित धुर्वे को अब कनाडा से भजन गाने का मिला अवसर
- टी सीरीज सहित कई एलबम में भी मिला ऑफर
खरगोन: Amit Dhurve exclusive interview कहते हैं कि कला किसी की मोहताज नहीं होती है, वह अपना रास्ता खुद बना लेती है। जिसे चरितार्थ किया है खरगोन जिले के नर्मदा किनारे महेश्वर में टूटी फूटी झोपडी में निवास करने वाले भजन गायक अमित धुर्वे ने। जो बाघेश्वर धाम बाबा पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की वजह से अब देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी रातों रात प्रसिद्ध हो चुके हैं।
यूं तो गरीबी और टूटी फूटी झोपडी में भजन गाकर अपनी पत्नी और पांच छोटे बच्चों के साथ गुजारा करने वाले अमित धुर्वे हारमोनियम सुधारने का काम करते थे। लेकिन धीरे धीरे भजन गायकी के माध्यम से ट्रेनों और गांव की गलियों में भजन गाते थे। जब अमित के भजन का वीडियो बागेश्वर वाले बाबा के पास पहुंचा, तो उन्होंने नवरात्रि में भजन गायक अमित की मधुर आवाज सुनी तो रातों रात वह सोशल मीडिया पर भी ख्याति पाकर स्टार बन गए। अब अमित को कनाडा से भी भजन गाने का मौका मिला है।(Amit Dhurve exclusive interview)
भजन गाकर एक गरीब आदिवासी गायक की अब किस्मत बदल गई है । खरगोन जिले के महेश्वर नगर निवासी अमित धुर्वें ने नवरात्रि कथा महोत्सव के दौरान मंच से गजल शैली में भजन सुनाया। जिसकी गूंज पूरे पंडाल में फैल गई। उनकी मधुर आवाज सुनकर पंडित धीरेद्र शास्त्री बेहद प्रभावित हुए और उन्होंने उसी दिन का पूरा चढ़ावा अमित धुर्वे को भेंट कर दिया। बाबा का यह स्नेह और आशीर्वाद गायक के जीवन का बडा मोड़ साबित होने जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भजन अमित धुर्वे का भजन
Amit Dhurve exclusive interview सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भजन अमित धुर्वे का भजन जैसे ही बागेश्वर धाम के चैनल पर प्रसारित हुआ, वह देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उनकी गायकी को देशभर में लोगों ने सराहा और अब टी सीरीज म्यूजिक कंपनी से भजन रिकॉर्ड करने का प्रस्ताव भी मिल गया है।
अमित बताते हैं कि वह अब तक भजन गाकर मंडलियों और पूजा पंडालों में ही जीवन यापन करते लेकिन उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि बड़े स्थानों से उन्हें गाने का मौका मिलेगा। अमित धुर्वे खरगोन जिले के महेश्वर में नर्मदा किनारे पर रहने वाले एक साधारण आदिवासी परिवार से आते हैं, जिनके पूर्वज हारमोनियम सुधारने का काम करते थे। अमित को आज भक्ति और सुरों की ताकत ने उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। उनकी आवाज लाखों दिलों तक पहुंच चुकी। अमित धुर्वे ने IBC 24 न्यूज चैनल से एक्सक्लूसिव बातचीत की। Amit Dhurve exclusive interview
read more: भदोही के मंदिर में झाड़-फूंक के बहाने युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
read more: गिरफ्तार आरोपी का दावा-जुबिन गर्ग को सिंगापुर में जहर दिया गया; पत्नी ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट लौटाई

Facebook


