khargone Well Incident / Image Source: file
खरगोन: khargone Well Incident मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के सनावद थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। ग्राम मलगांव और भौमवाडा के बीच एक किसान के खेत में स्थित कुएं से तीन बच्चों के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बच्चों की हत्या उनकी ही मां ने की थी। बताया जा रहा है कि महिला लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस ने तीनों बच्चों के शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं और महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला खरगोन जिले के सनावद थाना क्षेत्र के ग्राम मलगांव और भौमवाडा के बीच का है। Mother kills children khargone यहां मलगांव के किसान मुकेश भमोरिया के खेत में मजदूरी करने के लिए एक परिवार अपने तीन बच्चों के साथ आया था। इसी दौरान खेत में बने कुएं में तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक बच्चों में करण और अर्जुन शामिल हैं, जिनकी उम्र करीब ढाई साल से चार साल बताई जा रही है, जबकि एक बच्चा महज 20 दिन का नवजात था।
इस घटना को लेकर एसपी रविंद्र वर्मा ने बताया कि आरोपी मां ने पहले चार साल और ढाई साल के बच्चों को कुएं में फेंक दिया। Mp Crime News इसके बाद उसने अपने 20 दिन के नवजात बच्चे के साथ खुद भी कुएं में छलांग लगा दी। पानी में डूबने से तीनों मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।बताया जा रहा है कि घटना के बाद महिला घबरा गई और रस्सी के सहारे कुएं से बाहर निकल आई। उस समय उसका पति कालूराम खेत में गेहूं कटाई की मजदूरी करने गया हुआ था। पुलिस के अनुसार, महिला ने बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या की कोशिश की थी।
जांच में यह भी सामने आया है कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला नानी बाई को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले में आगे की पूछताछ की जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-