Reported By: Shashikant Sharma
,Monalisa Marriage News || Image- The CSR Journal File
Monalisa Marriage News: खरगोन: जिले की धार्मिक नगरी महेश्वर की रहने वाली और प्रयागराज महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा भोसले की शादी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार, मोनालिसा ने केरल में मुस्लिम युवक फरहान खान से शादी कर ली है। इस खबर के सामने आने के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
मोनालिसा सोशल मीडिया पर उस समय चर्चा में आई थीं जब प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचते समय उनकी नीली आंखों की तस्वीरें वायरल हुई थीं। इसके बाद वह ‘वायरल गर्ल’ के नाम से मशहूर हो गई थीं। बताया जा रहा है कि वह फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” में भी मुख्य भूमिका निभाने वाली थीं।
Monalisa Marriage News: मोनालिसा की शादी से उनके परिवार के लोग काफी नाराज हैं। उनकी बुजुर्ग दादी प्रमिला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मोनालिसा ने गलत कदम उठाया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस फैसले से परिवार और कबीले के लोग आहत हैं।
इस मामले के सामने आने के बाद स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोग भी मोनालिसा के घर पहुंच रहे हैं। महेश्वर के बीजेपी मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल और हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी परिवार से मुलाकात कर चर्चा कर रहे हैं।
बीजेपी मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल का कहना है कि मोनालिसा एक सीधी-सादी लड़की है और संभव है कि वह किसी साजिश का शिकार हुई हो। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ मिलकर इस मामले में जो भी कानूनी कदम जरूरी होंगे, उन्हें उठाया जाएगा।
वहीं हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने भी आरोप लगाया कि यह मामला लव जिहाद से जुड़ा हो सकता है। उनका कहना है कि वे पूरे मामले की जांच की मांग करेंगे और मोनालिसा की “घर वापसी” के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। फिलहाल इस मामले को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
Monalisa Marriage News: कुंभ मेले की वायरल गर्ल मोनालिसा भोंसले ने 11 मार्च को केरल के अरुमनूर स्थित नयनार मंदिर में अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली। एक्टर फरमान खान उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का रहने वाला हैं। फरमान खान ने मलयालम, हिंदी और तमिल फिल्मों में काम किया है। खबरों के मुताबिक़, मोनालिसा के साथ उनका रिश्ता करीब छह महीने पहले शुरू हुआ था जब वे सोशल मीडिया के जरिए जुड़े थे। उनकी पहली मुलाकात मलयालम फिल्म ‘नागम्मा’ के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में फरमान खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं जबकि मोनालिसा भोंसले मुख्य भूमिका में हैं।
#WATCH | Thiruvananthapuram, Kerala: Monalisa Bhosle, the viral ‘Rudraksha Girl’ of the 2025 Maha Kumbh Mela, has married her boyfriend Furman Khan
Furman Khan says, “This is not love jihad. Both of us follow our own religions, but we also respect all religions. We are both… pic.twitter.com/GrQyafT9J5
— ANI (@ANI) March 12, 2026
अमेरिका ने भारत, चीन सहित कई व्यापारिक साझेदारों के खिलाफ जांच शुरू की
उप्र: अमेठी में पुलिस से मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश गिरफ्तार
यह निराशाजनक है कि मैं महिला हंड्रेड में एकमात्र महिला कोच हूं: कीटली
पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों,कमजोर वैश्विक रुझानों से घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट
भारत ने जीसीसी देशों, जॉर्डन पर ईरान के हमलों की निंदा करने वाले प्रस्ताव को सह प्रायोजित किया