पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप

पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप

पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए  ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
Modified Date: March 12, 2026 / 10:16 am IST
Published Date: March 12, 2026 10:16 am IST

पेरिस, 12 मार्च (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनका प्रशासन ईरान युद्ध के कारण बढ़ी पेट्रोल की कीमतों को कम करने के लिए अमेरिका के ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेगा।

सिनसिनाटी में स्थानीय चैनल ‘डब्ल्यूकेआरसी लोकल-12’ को बुधवार को दिए साक्षात्कार में ट्रंप से जब भंडार के उपयोग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ हम ऐसा करेंगे और फिर बाद में इसे फिर से भर देंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अभी हम इसे थोड़ा कम करेंगे और इससे कीमतें नीचे आएंगी।’’

राष्ट्रपति ने हालांकि यह नहीं बताया कि अमेरिका अपने भंडार से कितने बैरल तेल जारी करेगा।

गौरतलब है कि ट्रंप ने पहले कई मौकों पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन की पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए इस भंडार का उपयोग करने को लेकर आलोचना की है।

‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’, कच्चे तेल का वह आपातकालीन भंडार है, जिसे सरकार किसी बड़े भू-राजनीतिक संकट, युद्ध या आपूर्ति रुकने की स्थिति में इस्तेमाल के लिए भूमिगत गुफाओं में जमा करती है।

एपी निहारिका

निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में