The young man died due to the wheel of the vehicle passing over his head
खरगोन। जिले के बलवाड़ा थाना क्षेत्र के इंदौर इच्छापुर राजमार्ग पर शादी से लौटकर बाईक से इंदौर जा रहे भाई बहन को सामने से आ रहे हैं एक कैप्सूल ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बहन तो बच गई, लेकिन भाई को ट्रक ने बुरी तरह से रौंद दिया। हादसा इतना वीभत्स था, कि पहिए की चपेट में आने से युवक के सर के परखच्चे उड़ गए और पूरे सड़क पर बिखर गए। अपनी आंखों के सामने भाई की दर्दनाक मौत देखकर बहन महिमा के होश फाख्ता हो गए।
घटना के बाद ट्रक मौके से फरार हो गया, लेकिन करीब 25 किलोमीटर दूर मोरटक्का के पास उसे पुलिस ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि बलवाड़ा में भारत पेट्रोल पंप के सामने ट्रक क्रमांक एमपी 12 एएच 1599 ने बाईक को टक्कर मारी। जिसमें इंदौर की और जा रहे 21वर्षीय चंदन के सिर पर से वाहन का पहिया गुजरने से मौकें पर ही मौत हो गई, जबकि बहन सड़क के एक और गिर गई। अपनी आंखो के सामने भाई की मौत होने पर 23 वर्षीय बहन महिमा चीखने लगी, उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग भी आए। शव को बड़वाह के शासकीय अस्पताल लाया गया है, जहां उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
बीकॉम फाइनल की पढ़ाई कर रहा
चंदन का परिवार मूल रूप से महेश्वर रोड स्थित पिपलिया का निवासी रहा है, लेकिन वह फिलहाल कुछ सालों से इंदौर में रहकर बीकॉम फाइनल की पढ़ाई कर रहा था। मृतक युवक चार बहनों का इकलौता भाई था। वह सबसे छोटा होने के कारण सभी का लाड़ला भी था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामों में रहने वाले उनके परिचित एवं रिश्तेदारों को मिली जहां वे बड़वाह के शासकीय अस्पताल पहुंचे। मृतक के जीजाजी ने बताया कि वह बीकाम फाइनल ईयर का छात्र था। उसके पेपर चल रहे थे। गुरुवार को भी कालेज में उसका पेपर था। लेकिन दो पेपर के बीच गैप होने के कारण वह अपनी बहन के साथ साला ग्राम में शादी में सम्मिलित होने आया था। भाई की मौत की खबर सुनकर चारो बहनों की चीख पुकार मच गई।