Kuno National Park: कूनो से फिर आई खुशखबरी, दूसरी बार मां बनी अफ्रीकी चीता ‘गामिनी’, सीएम मोहन और मंत्री भूपेंद्र यादव ने जताई खुशी

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता ‘गामिनी’ ने तीन शावकों को दिया जन्म

Kuno National Park: कूनो से फिर आई खुशखबरी, दूसरी बार मां बनी अफ्रीकी चीता ‘गामिनी’, सीएम मोहन और मंत्री भूपेंद्र यादव ने जताई खुशी

Kuno National Park | Photo Credit: X.com Bhupender Yadav

Modified Date: February 18, 2026 / 10:34 am IST
Published Date: February 18, 2026 9:26 am IST
HIGHLIGHTS
  • गामिनी ने तीन शावकों को जन्म दिया
  • भारत में चीतों की संख्या बढ़कर 38 हुई
  • यह भारत में जन्मे शावकों का नौवां सफल झुंड है

श्योपुर: Kuno National Park दक्षिण अफ्रीका से मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान लायी गई मादा चीता ‘गामिनी’ ने तीन शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही देश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 38 हो गई है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार को यह जानकारी दी। यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि चीतों भारत में फिर से बसाने के कार्यक्रम की दिशा में यह एक बड़ी सफलता है।

नौवां सफल शावकों का झुंड: भूपेंद्र यादव

उन्होंने अपने पोस्ट ​में लिखा कि ‘कुनो में तीन नए शावकों का स्वागत – साउथ अफ्रीका से चीतों के आने के 3 साल पूरे होने पर कुनो में एक नया चैप्टर शुरू हुआ। कुनो नेशनल पार्क में जश्न की लहर है क्योंकि साउथ अफ्रीका की चीता और दूसरी बार मां बनी गामिनी ने 3 नए शावकों को जन्म दिया है।’

‘यह खुशी की बात है कि भारत की धरती पर चीतों का यह नौवां सफल शावकों का झुंड है और इससे भारत में जन्मे शावकों की संख्या 27 हो गई है। इन नए शावकों के साथ, भारत में चीतों की कुल आबादी अब 38 हो गई है – जो देश के पक्के इरादे और ऐतिहासिक संरक्षण की कोशिशों का एक मज़बूत प्रतीक है।’

‘हर जन्म प्रोजेक्ट चीता की नींव को मज़बूत करता है और फील्ड स्टाफ और जानवरों की टीमों के जुनून, लगन और चौबीसों घंटे की लगन को दिखाता है, जिन्होंने इस सपने को हकीकत में बदला है। कुनो और भारत के लिए गर्व का पल—भगवान करे गामिनी और उसके तीन छोटे स्प्रिंटर्स मज़बूत बनें और देश में चीता को फिर से ज़िंदा करने की कहानी को तेज़ी और शान से आगे बढ़ाएं।’

सीएम मोहन यादन ने जताई खुशी

सीएम मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि ‘चितों के पुनर्स्थापन का सशक्त केंद्र मध्यप्रदेश… अत्यंत हर्ष का विषय है कि प्रोजेक्ट चीता के अंतर्गत दक्षिण अफ्रीका से आई मादा चीता ‘गामिनी’ ने 3 शावकों को जन्म दिया है। श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में आए चीतों के तीन वर्ष पूर्ण होने के साथ यह 9वां सफल प्रसव है।

भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर अब 38 हो गई है। यह पूरे देश के लिए वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि है।’

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।