भोपालः Ladli Behna Yojana Installment मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को देवास जिले की सोनकच्छ तहसील के ग्राम पीपलरावां में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और किसान कल्याण योजना के हितग्राही किसानों के खातों में राशि अंतरित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव हितग्राहियों से संवाद कर योजना के लाभ की जानकारी भी लेंगे।
Ladli Behna Yojana Installment कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1553 करोड़ रुपये अंतरित करेंगे। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 56 लाख हितग्राहियों के खाते में 337 करोड़ रुपये और किसान कल्याण योजना में 81 लाख हितग्राही किसानों के खाते में 1624 करोड़ रुपये अंतरित की जायेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में 144 करोड़ के 53 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे। इसमें 102 करोड़ रुपये के 37 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 42 करोड़ रुपये के 16 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न शासकीय योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ वितरण भी करेंगे।
No products found.
Last update on 2026-02-07 / Affiliate links / Images from Amazon Product Advertising API
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा कौन सी योजनाओं का लाभ वितरण किया जाएगा?
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और किसान कल्याण योजना के तहत हितग्राहियों के खातों में राशि अंतरित करेंगे।
लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत कितनी राशि लाभार्थियों के खातों में भेजी जाएगी?
लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत एक करोड़ 27 लाख बहनों के खातों में कुल 1553 करोड़ रुपये अंतरित किए जाएंगे।
किसान कल्याण योजना में कितनी राशि अंतरित की जाएगी?
किसान कल्याण योजना के तहत 81 लाख किसानों के खातों में 1624 करोड़ रुपये की राशि भेजी जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किस योजना के लिए कितने विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा?
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 144 करोड़ रुपये के 53 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, जिसमें 102 करोड़ रुपये के 37 कार्यों का लोकार्पण और 42 करोड़ रुपये के 16 कार्यों का शिलान्यास शामिल है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में क्या करेंगे?
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हितग्राहियों से संवाद करेंगे, योजना के लाभ की जानकारी लेंगे और विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों को हितलाभ वितरित करेंगे।