Love Jihad in Raisen: पहचान बदलकर नाबालिग युवती को फंसाया जाल में, फिर ‘शिव’ बनकर किया ऐसा काम, सच्चाई सामने आई तो दंग रह गई पुलिस
Love Jihad in Raisen: पहचान बदलकर नाबालिग युवती को फंसाया जाल में, फिर 'शिव' बनकर किया ऐसा काम, सच्चाई सामने आई तो दंग रह गई पुलिस
Love Jihad in Raisen | Photo Credit: IBC24
- फर्जी पहचान से नाबालिग को बहलाने का आरोप
- Snapchat के जरिए दोस्ती और धार्मिक गतिविधियों से विश्वास जीतने की कोशिश
- पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू की
रायसेन: Love Jihad in Raisen जिले की औद्योगिक नगरी मंडीदीप में एक ओर लव जिहाद का मामला सामने आया है जहां एक युवक फर्जी पहचान के जरिए नाबालिग हिंदू लड़की को अपने जाल में फसाकर उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि मुस्लिम समुदाय के युवक सोहेल खान ने अपना नाम शिव बताकर नाबालिग से दोस्ती की और धीरे-धीरे उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों और हिंदू संगठनों का आरोप है कि यह मामला सिर्फ गुमशुदगी नहीं बल्कि धर्म परिवर्तन की साजिश से भी जुड़ा हुआ है। घटना सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि परिजन और हिंदू संगठन उसके सहयोगियों पर भी सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Raisen News बताया जा रहा है कि मई 2025 में स्नैपचैट के जरिए नाबालिग लड़की और आरोपी युवक के बीच बातचीत शुरू हुई। युवक ने अपना नाम शिव बताकर लड़की से दोस्ती की और धीरे-धीरे विश्वास जीत लिया। परिजनों का कहना है कि आरोपी खुद को हिंदू साबित करने के लिए तिलक लगाता था और पूजा-पाठ भी करता था। इतना ही नहीं, वह लड़की को रायसेन के प्रसिद्ध भोजपुर मंदिर भी लेकर गया और शिवरात्रि जैसे धार्मिक अवसरों पर भी मंदिर पहुंचता रहा, ताकि लड़की को उसकी असली पहचान पर शक न हो।
मामले को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा का कहना है कि 15 वर्षीय नाबालिग की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हालांकि परिजनों और हिंदू संगठनों का आरोप है कि यह मामला केवल गुमशुदगी का नहीं बल्कि फर्जी पहचान के जरिए नाबालिग को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन की साजिश का है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
इन्हें भी पढ़े:-
- Vinod Tiwari Arrested: छत्तीसगढ़ के इस दिग्गज कांग्रेस नेता को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगे हैं ये गंभीर आरोप
- 38th International Yoga Festival: 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में CM पुष्कर सिंह धामी ने लिया हिस्सा.. बड़ी संख्या में उपस्थित रहें योगाचार्य और योग प्रशिक्षक
- Rewa SDM Office Liquor Party : सरकारी दफ्तर या बार? SDM ऑफिस के अंदर बाबू कर रहे थे ऐसी हरकत, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

Facebook


