ग्वालियर (मध्यप्रदेश), चार अगस्त (भाषा) मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने मंगलवार को बांग्लादेशी नागरिक होने के शक में 13 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक संदिग्धों में अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिए गए सात युवक, तीन महिलाएं और तीन बच्चे हैं और सभी ग्वालियर में किराए के मकानों में रह रहे थे।
ग्वालियर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) धर्मवीर सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि गुप्त रूप से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाया और 13 लोगों को हिरासत में ले लिया है।
उन्होंने कहा, ‘हिरासत में लिए गए लोगों के दस्तावेजों का सत्यापन कराया जा रहा है। नागरिकता की पुष्टि होने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।’
भाषा सं ब्रजेन्द्र जोहेब
जोहेब