मप्र: सरकारी अस्पताल में महिला के शव पर चींटियां रेंगती मिलीं, परिजनों ने जताई नाराजगी

मप्र: सरकारी अस्पताल में महिला के शव पर चींटियां रेंगती मिलीं, परिजनों ने जताई नाराजगी

मप्र: सरकारी अस्पताल में महिला के शव पर चींटियां रेंगती मिलीं, परिजनों ने जताई नाराजगी
Modified Date: August 3, 2026 / 11:33 pm IST
Published Date: August 3, 2026 11:33 pm IST

बड़वानी, तीन अगस्त (भाषा) मध्यप्रदेश के बड़वानी स्थित जिला चिकित्सालय के पोस्टमार्टम कक्ष में 58 वर्षीय महिला के शव पर सोमवार को कथित रूप से चींटियां रेंगती मिलने के बाद परिजनों ने नाराजगी जताई।

अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल राधाबाई डोडवे (58) की जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान दो अगस्त (रविवार) की रात मृत्यु हो गई थी और उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखा गया था।

महिला के रिश्तेदार विष्णु बनडे ने संवाददाताओं से कहा कि पोस्टमार्टम से पहले जब परिजनों ने महिला का शव देखा, तो उसके चेहरे, नाक, कान और मुंह पर कथित रूप से चींटियां रेंगती मिलीं।

उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल के मुर्दाघर में फ्रीजर की व्यवस्था होने के बावजूद शव को रात भर खुले में रखा गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर ने बताया,“यह मामला मेरे संज्ञान में आया है। सिविल सर्जन से चर्चा करके आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।”

भाषा सं. हर्ष जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में