IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: टॉपर छात्राओं को IBC24 का सम्मान, सीएम मोहन यादव के हाथों मिला स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप, बताया बेटियों के लिए क्या कर रही MP सरकार

टॉपर छात्राओं को IBC24 का सम्मान, सीएम मोहन यादव के हाथों मिला स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप, IBC24 honours top girl students of Madhya Pradesh

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: टॉपर छात्राओं को IBC24 का सम्मान, सीएम मोहन यादव के हाथों मिला स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप, बताया बेटियों के लिए क्या कर रही MP सरकार

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026

Modified Date: August 3, 2026 / 08:23 pm IST
Published Date: August 3, 2026 8:17 pm IST

भोपालः IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026 मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को MP-CG के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल की ओर से बोर्ड परीक्षा की टॉपर बेटियों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान किया गया। प्रत्येक जिले की टॉपर बेटियों को 50-50 हजार रुपए और स्टेट टॉपर बेटियों को एक लाख रुपए प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव थे। वहीं अलग-अलग सेशन के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग शामिल हुए।

IBC24 के एडिटर इन चीफ रवि कांत मित्तल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यादव से कई विषयों पर बातचीत की। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने IBC24 के स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम की सराहना करते हुए बधाई दी। इस दौरान एक सवाल के जवाब में केंद्र की कांग्रेस सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को जब पूछा जाता था कि हितग्राहियों के हक का पैसा उन तक सीधे कैसे पहुंचेगा तो उनके पास कोई स्पष्ट जवाब नहीं होता था। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीरो बैलेंस पर जनधन खाते खुलवाने की शुरुआत की तो इसका सबसे ज्यादा विरोध पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन किया था। उस समय कहा गया कि एक अकाउंट को मेंटेन करने में 27 रुपये का खर्च आता है और मोदी जी गलत कदम उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरा देश देख रहा है कि लोगों को उनके हक की राशि सीधे DBT के जरिए मिल रही है।

बेटियों के विकास के लिए क्या कर रही मध्यप्रदेश सरकार?

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026 दतिया चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हम दतिया का उपचुनाव नहीं हारे हैं। सीएम ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी और इस बार कांग्रेस ने 6 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। ऐसे में हमारी पार्टी भाजपा को इस उपचुनाव में 1700 वोटों का फायदा हुआ है। स्कूली बच्चों के लिए मध्य प्रदेश सरकार के कामों को लेकर सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने बच्चियों को बिजनेस में 35 प्रतिशत आरक्षण दे रही है। इसके अलावा नौकरियों में भी आरक्षण की व्यवस्था हमारी सरकार ने की है। ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य मध्यप्रदेश है। संपत्ति कर में भी बहनों को छूट दिया जा रहा है। नगरीय निकायों और पंचायतों के चुनाव में 50 पद महिलाओं के आरक्षित है। इडस्ट्री लगाने पर भी 33 प्रतिशत का आरक्षण हमारी सरकार दे रही है।

विश्वास सारंग ने बच्चों के सवालों का दिया जवाब

IBC24 के ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026′ कार्यक्रम की तारीफ करते हुए मंत्री विश्वास सारंग ने चैनल को शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश में खेल को लगातार बढ़ाना और युवाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ाने का काम हम कर रहे हैं। मंत्री सारंग ने आगे बताया कि मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बनने वाला है जिसकी हर विधानसभा में एक खेल परिसर का निर्माण होने जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने मंच से बताया कि, मध्य प्रदेश की मोहन सरकार खिलाड़ियों और युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य कर रही है। मंच पर IBC24 के मैनेजिंग एडिटर विश्वेश ठाकरे से बातचीत करते हुए मंत्री सारंग अपने पिता को याद कर भावुक हो गए थे। उन्होंने बच्चों के सवालों का भी जवाब दिया।

मंत्री प्रहलाद पटेल ने की IBC24 की तारीफ

कार्यक्रम के पहले सेशन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। IBC24 के मैनेजिंग एडिटर विश्वेश ठाकरे ने उनसे प्रदेश में पंचायतों के विकास को लेकर कई सवाल भी पूछे। IBC24 के ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026′ कार्यक्रम की तारीफ करते हुए उन्होंने चैनल को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हम बेटियों को भगवती का रूप मानते हैं। बेटियां सिर्फ स्लोगन नहीं है, वो सांस्कृतिक पंरपरा के वाहक है। IBC24 के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि गांवों के पहले पंचायत भवन नहीं होते थे, लेकिन हमारी सरकार ने 5200 भवन अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर बनाया है। गांवों में हमारी सरकार ने 3747 समुदायिक भवन बनवाया। कुलमिलाकर हमारी सरकार ने प्रदेश के पैसों का सदुपयोग किया।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।