MP Auto Gas Price: महंगाई की एक और मार! अब इस गैस के दाम में बढ़ोतरी, ऑटो चालकों को खर्च करने पड़ रहे हैं इतने रुपए

Ads

महंगाई की एक और मार! अब इस गैस के दाम में बढ़ोतरी, ऑटो चालकों को खर्च करने पड़ रहे हैं इतने रुपए, Madhya Pradesh Autogas Price Hike

  • Reported By: Vijendra Pandey

    ,
  •  
  • Publish Date - March 28, 2026 / 11:15 PM IST,
    Updated On - March 28, 2026 / 11:15 PM IST

जबलपुरः MP Auto Gas Price: ईरान-इज़राईल युद्ध का कितना असर हमारे देश पर पड़ रहा है? इसका ठीक से अंदाज़ा लगाना भी मुश्किल है। युद्ध से गैस सप्लाई प्रभावित होने के चलते ऑटो गैस के दाम दुगुने से ज्यादा बढ़ गए हैं। जबलपुर में ऑटो एलपीजी गैस के दाम 45 रुपए से बढ़कर 100 रु लीटर हो गए हैं, जिससे हज़ारों ऑटो रिक्शा चालकों के सामने रोज़ी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है

MP Auto Gas Price: शहर की बजरंग कॉलोनी निवासी ऑटो रिक्शा चालक शरद गुप्ता का कहना है कि बीते 25 सालों से ऑटो रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पेट पालते आ रहे हैं लेकिन बीते 4 दिनों से उन्होने अपना ऑटो रिक्शा घर के बाहर खड़ा कर दिया है। शरद ऑटो नहीं चला पा रहे क्योंकि उनकी जेब मंहगी ऑटो गैस भरवाने की इजाज़त नहीं दे रही है। आरटीओ के रिकॉर्ड के मुताबिक जबलपुर में 6 हज़ार से ज्यादा ऑटो एलपीजी रिक्शा संचालित होते हैं। गैस की दुगुनी से ज्यादा हुई कीमत से परेशान ऐसे हज़ारों ऑटो चालक परेशान हैं।

उधर ऑटो गैस पंप्स में जहां ऑटो रिक्शा की भीड़ हुआ करती थी वो आज सूने पड़े हैं.. पंप कर्मचारियों का कहना है कि युद्ध के चलते ऐसे हालात बने हैं जिसमें रोज़ गैस के दाम बढ़ते जा रहे हैं। दरअसल सरकार पहले ही पेट्रोलियम कंपनियों को गैस के दाम तय करने की छूट दे चुकी है और निजी गैस कंपनियां अपने लागत के हिसाब से दाम तय कर रहीं हैं। आसमान छूती ऑटो एलपीजी के यही दाम अब हज़ारों ऑटो रिक्शा चालकों के लिए रोज़ी रोटी का संकट ले आए हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-