Sagar Cyber Fraud News / Image Source : FILE
सागर : Sagar Cyber Fraud News : मध्य प्रदेश के सागर जिले की मोतीनगर थाना पुलिस ने शेयर मार्केट में भारी मुनाफे का झांसा देकर 1.27 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हरमिंदर सिंह को चंडीगढ़ से दबोचा है। ठगी के इस बड़े मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी हरमिंदर सिंह ने सागर के एक युवक को शेयर बाजार में निवेश कर बड़ा मुनाफा कमाने का लालच दिया था। cyber crime News आरोपी के झांसे में आकर पीड़ित ने कुल 52 अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए 1.27 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस भारी-भरकम रकम को जुटाने के लिए पीड़ित युवक ने 90 लाख रुपये का बैंक लोन लिया था, जबकि बाकी पैसे रिश्तेदारों से उधार मांगे थे।
जब पीड़ित ने अपने पैसे और मुनाफा वापस मांगना शुरू किया, तो आरोपी लगातार टालमटोल करने लगा। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने मोतीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और चंडीगढ़ से उसे धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 20 लाख रुपये की राशि रिकवर कर ली है। Crime News In MP मोतीनगर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य पीड़ितों और गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में गहन जांच कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-