मप्र : विधानसभा सत्र की पूर्व संध्या पर कांग्रेस ने रणनीति पर चर्चा की

Ads

मप्र : विधानसभा सत्र की पूर्व संध्या पर कांग्रेस ने रणनीति पर चर्चा की

  •  
  • Publish Date - July 11, 2023 / 01:02 AM IST,
    Updated On - July 11, 2023 / 01:02 AM IST

भोपाल, 10 जुलाई (भाषा) मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा के मानसून सत्र की पूर्व संध्या पर सोमवार को अपनी राज्य इकाई के प्रमुख कमलनाथ के नेतृत्व में बैठक की और शिवराज सिंह चौहान सरकार के ‘‘भ्रष्टाचार’’ को उजागर करने का संकल्प लिया।

पार्टी विधायक तरुण भनोट ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस 28 मई को उज्जैन के महाकाल गलियारे में मूर्तियों के ढहने, सतपुड़ा भवन में लगी भीषण आग (जिसमें सरकारी फाइलें नष्ट हो गईं) तथा सीधी में पेशाब की घटना जैसे मुद्दे उठाएगी।

कांग्रेस ने दावा किया कि महाकाल गलियारा प्रकरण में मूर्तियों के निर्माण में भ्रष्टाचार की बू आ रही है, सतपुड़ा भवन में लगी आग में कई फाइलें नष्ट हो गईं ताकि राज्य में भाजपा सरकार द्वारा किए गए गलत कार्यों के सबूत मिटाया जा सके।

भाषा शफीक संतोष

संतोष