मप्र : तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दंपत्ति और उनके बेटे की मौत

मप्र : तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दंपत्ति और उनके बेटे की मौत

मप्र : तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दंपत्ति और उनके बेटे की मौत
Modified Date: May 20, 2023 / 11:48 am IST
Published Date: May 20, 2023 11:48 am IST

बड़वानी, 20 मई (भाषा) मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक दंपत्ति और उनके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि हादसा सेंधवा-निवाली रोड पर मोगरी खेड़ा में शुक्रवार रात नौ बजे के आसपास हुआ।

सेंधवा थाना प्रभारी अनोख सिंध्या के मुताबिक, तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे पति-पत्नी (25 और 23 वर्ष) और उनके छह वर्षीय बेटे की मौत हो गई।

सिंध्या ने कहा कि कार को जब्त कर लिया गया है, जबकि उसका चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। चालक की तलाश की जा रही है।

सिंध्या ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिवार को सौंप दिया गया है।

भाषा

सं दिमो पारुल

पारुल


लेखक के बारे में