मप्र : ट्रक में घुसी कार, चार लोगों की मौत
मप्र : ट्रक में घुसी कार, चार लोगों की मौत
बैतूल, 24 दिसंबर (भाषा) मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी, जिससे कार में सवार दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई।
मुलताई पुलिस थाना प्रभारी सुनील लाटा ने बताया कि यह हादसा जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर भोपाल-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुलताई के पास भिलाई गांव में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को 12 बजे के आसपास हुआ।
उन्होंने कहा कि इस हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें रेलवे के दो कर्मचारी और दो महिलाएं शामिल हैं।
लाटा ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि हादसा ट्रक चालक की गलती के कारण हुआ। उन्होंने कहा कि ट्रक चालक ने अचानक अपना वाहन बाई ओर मोड़ा, जिससे पीछे से आ रही कार दाहिनी ओर से उससे टकरा गई।
लाटा ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद ट्रक चालक फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।
भाषा
सं रावतरावत रावत पारुल
पारुल

Facebook


