शह मात The Big Debate: पुराने भोपाल पर घमासान..क्यों याद आया पाकिस्तान? भाजपा सांसद ने दी चेतावनी, राजधानी में क्यों मची सियासी रार?

Ads

MP Politics News: मध्यप्रदेश में एक बार फिर बीजेपी-कांग्रेस के बीच "पाकिस्तान वाले जुमले" को लेकर सियासी रार छिड़ गई है।

  •  
  • Publish Date - May 2, 2026 / 11:29 PM IST,
    Updated On - May 2, 2026 / 11:29 PM IST

MP Politics News/Image Credit: IBC24.in

MP Politics News: भोपाल: मध्यप्रदेश में एक बार फिर बीजेपी-कांग्रेस के बीच “पाकिस्तान वाले जुमले” को लेकर सियासी रार छिड़ गई है। दरअसल, बीजेपी सांसद आलोक शर्मा ने भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय सिंह से मुलाकात की। नए भोपाल और पुराने भोपाल- दोनों में एक समय पर दुकान बंद कराने की मांग की। आलोक शर्मा ने कहा कि- भोपाल में बाजारों को बंद कराने के दो कानून चल रहे हैं। नए भोपाल के बाजार 10 बजे बंद हो जाते हैं, जबकि काजी कैंप, छावनी,रॉयल मार्केट, बुधवारा, इतवारा, लक्ष्मी टॉकीज,कुछ दुकानें रात में खुली रहती हैं। (MP Politics News) इसके चलते अपराध बढ़ते हैं..और अपराधियों को इन दुकानों से संरक्षण मिलता है। अल्लाह ताला और भगवान ने रात सोने के लिए बनाई है तो मियां क्यों जाग रहे हैं? इसके साथ ही आलोक शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि- भोपाल में अब कोई खुलेआम मुर्गे और बकरों को नहीं टांगेगा।

तो आलोक के इस बयान से कांग्रेस तिलमिला गई और कहा कि- अगर बीजेपी 20 साल से सरकार में रहने के बाद भी एक शहर को हिन्दुस्तान नहीं बना पा रही है, तो शर्म से डूबकर मर जाना चाहिए। पाकिस्तान शब्द के बिना बीजेपी वालों का खाना नहीं पचता है।

लेकिन सवाल ये कि बीजेपी सांसद ने पाकिस्तान वाला जुमला क्यों उछाला? सवाल ये कि- क्या वाकई पुराने भोपाल में पाकिस्तान वाले कायदे चल रहे हैं? (MP Politics News) सबसे बड़ा सवाल ये कि- भारत की हर सियासी लड़ाई में पाकिस्तान की याद क्यों दिलाई जाती है?

इन्हे भी पढ़ें:-