Madhya Pradesh Teacher Award List: टीचर्स डे पर 33 शिक्षकों को ‘राज्य स्तरीय सम्मान’ से सम्मानित करेंगे सीएम मोहन, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी की सूची

Madhya Pradesh Teacher Award List: टीचर्स डे पर 33 शिक्षकों को 'राज्य स्तरीय सम्मान' से सम्मानित करेंगे सीएम मोहन, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी की सूची

Madhya Pradesh Teacher Award List: टीचर्स डे पर 33 शिक्षकों को ‘राज्य स्तरीय सम्मान’ से सम्मानित करेंगे सीएम मोहन, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी की सूची

Madhya Pradesh Teacher Award List: टीचर्स डे पर 33 शिक्षकों को 'राज्य स्तरीय सम्मान' से सम्मानित करंगे सीएम मोहन, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी की सूची

Modified Date: September 4, 2026 / 08:22 am IST
Published Date: September 4, 2026 8:16 am IST
HIGHLIGHTS
  • 5 सितंबर को भोपाल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित होगा
  • प्रदेश के 33 उत्कृष्ट शिक्षकों को ₹25 हजार, प्रशस्ति पत्र, शॉल और श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा
  • राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 से सम्मानित दो शिक्षकों का भी विशेष सम्मान होगा

भोपाल। Madhya Pradesh Teacher Award List: प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक दिवस (Teachers Day 2026) के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह राज्यपाल मंगुभाई पटेल (Governor Mangubhai Patel) के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की अध्यक्षता में आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में होगा। 5 सितंबर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।

समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, जनजातीय कार्य लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह (Dr. Kunwar Vijay Shah) और खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता विभाग मंत्री विश्वास सारंग (Vishwas Sarang) विशेष अतिथि होंगे।

लोक शिक्षण संचालनालय आयुक्त अभिषेक सिंह ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे से होगा। राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा उन शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने, शैक्षणिक नवाचारों को बढ़ावा देने और विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण निर्मित करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

25,000 हजार रुपये की राशि व शॉल-श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र से किया जाएगा सम्मानित (MP Teacher Award 2026)

शिक्षक दिवस पर आयोजित समारोह में प्रदेश भर से चयनित 33 उत्कृष्ट

CM Mohan Yadav Teacher Award शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। राज्य स्तरीय पुरस्कार-2026 के लिए चयनित शिक्षकों को ​शॉल,​श्रीफल,​प्रशस्ति पत्र और​ 25,000 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान कर अलंकृत किया जाएगा।

विगत वर्ष ​राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों का विशेष सम्मान (State Level Teacher Award MP)

Madhya Pradesh Teacher Award List समारोह में विगत वर्ष 2025 में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित दो शिक्षकों का विशेष सम्मान भी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 में भारत सरकार के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा मध्यप्रदेश से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए चयनित एवं राष्ट्रपति से सम्मानित 2 उत्कृष्ट शिक्षकों ​श्रीमती शीला पटले और भेरूलाल औसारा को समारोह में शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र तथा सम्मान राशि प्रदान कर विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

इन शिक्षकों का होगा सम्मान (33 Teachers Award List)

Madhya Pradesh Teacher Award List पूनम मिश्रा, बिहारी लाल प्रजापति, अरूण कुमार भादे, बलराम अहिरवार, मुकेश कुमार शर्मा, अरूण कुमार मित्तल, मुकेश कुमार प्रजापति, मनीष तिवारी, अजय कुमार मिश्रा, मुकेश नागर, राजेश महेश्वरी, मोहित कुमार गर्ग, सुश्री पूजा पाण्डेय, सतीश कुमार पाण्डेय, श्वेता तिवारी, शिवलाल दांगी, धन्नालाल बिसेन, रितेश कुमार पथाडे, सुखनंदन साहू, नरेन्द्र कुमार भारद्वाज, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, महेन्द्र सिंह ठाकुर, राकेश कुमार गुप्ता, शिखा शर्मा, महेन्द्र सिंह पवार, ज्योति पाठक, राकेश कुमार वर्मा, सुरेश चंद्र सोनी, शर्मिला उपाध्याय, रीना देवी कटरे, हेमंत कुमार वैद्य, राकेश कुमार द्विवेद्वी एवं सीमा परमार शामिल हैं।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.