मध्यप्रदेश: बैतूल में दो भाइयों की डूबने से मौत

Ads

मध्यप्रदेश: बैतूल में दो भाइयों की डूबने से मौत

  •  
  • Publish Date - June 20, 2025 / 09:32 PM IST,
    Updated On - June 20, 2025 / 09:32 PM IST

बैतूल, 20 जून (भाषा) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में 12 वर्षीय एक लड़के और उसके 10 वर्षीय चचेरे भाई की बांध में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुलताई थाना प्रभारी देवकरण दहेरिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि घटना बृहस्पतिवार दोपहर को हुई।

उन्होंने बताया, “रवि उर्फ ​​पप्पू (12) और कौस्तुभ (10) पास के खेत में गए थे, जहां उनके परिवार के सदस्य बुवाई में लगे हुए थे। लड़के बांध की ओर चले गए और नहाते समय डूब गए। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर सावंगी गांव के पास जलाशय से एक शव बरामद किया गया।”

अधिकारी ने बताया कि दूसरा शव शुक्रवार को दिन के समय राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की एक टीम ने बरामद किया।

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा सं दिमो जितेंद्र

जितेंद्र