मप्र : रायसेन में दिव्यांग रिश्तेदार पर पेशाब करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

मप्र : रायसेन में दिव्यांग रिश्तेदार पर पेशाब करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

मप्र : रायसेन में दिव्यांग रिश्तेदार पर पेशाब करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
Modified Date: November 23, 2025 / 12:54 am IST
Published Date: November 23, 2025 12:54 am IST

रायसेन (मप्र), 22 नवंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र में शराब के नशे में झगड़े के दौरान एक दिव्यांग रिश्तेदार पर हमला करने और उस पर पेशाब करने के आरोप में शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) शीला सुराना ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इस संबंध में आरोपी राजकुमार लोवंशी और गोविंद लोवंशी को हिरासत में ले लिया गया है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को धान बेचने के बाद दोनों अपने रिश्तेदार वीर सिंह लोवंशी के साथ शराब पी रहे थे, तभी उनके बीच झगड़ा हो गया, जिसके बाद यह घटना हुई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अश्लील हरकतों, मारपीट और हिंसा से जुड़ी भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच चल रही है।

भाषा

सं, दिमो

रवि कांत


लेखक के बारे में