Mami Bhanja Love Story: मामी को था भांजे से प्यार, दोनों ने मिलकर उठाया ये फैसला, फिर कहा- ‘मुझे कोई अफसोस नहीं’, जानें क्या है पूरा मामला

Mami Bhanja Love Story: मामी को था भांजे से प्यार, दोनों ने मिलकर उठाया ये फैसला, फिर कहा- 'मुझे कोई अफसोस नहीं', जानें क्या है पूरा मामला

Mami Bhanja Love Story: मामी को था भांजे से प्यार, दोनों ने मिलकर उठाया ये फैसला, फिर कहा- ‘मुझे कोई अफसोस नहीं’, जानें क्या है पूरा मामला

Mami Bhanja Love Story | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 22, 2026 / 10:17 am IST
Published Date: April 22, 2026 10:17 am IST
HIGHLIGHTS
  • मामी और भांजे के अवैध संबंधों के चलते पति की हत्या
  • हत्या में पत्नी क्षमाबाई, भांजा अजय और उसका दोस्त सचिन शामिल
  • पुलिस जांच में साजिश का खुलासा, दोनों आरोपी गिरफ्तार

हरदा: Mami Bhanja Love Story जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां मामी और भांजे के अवैध संबंधों ने पति की जान ले ली। प्यार में अंधी पत्नी ने अपने ही पति को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। हत्या के बाद आरोपी महिला को कोई पछतावा नहीं है।

Mami Bhanja Love Story जानकारी के अनुसार, महिला अपने ही भांजे के साथ कुछ समय पहले फरार हो गई थी और दोनों के बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे। पति इसका विरोध करता था, जिससे घर में अक्सर विवाद होता था। इसी विवाद के चलते महिला ने अपने प्रेमी भांजे के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई। उसने पति की हर गतिविधि और लोकेशन की जानकारी भांजे को दी थी, जिसके बाद सुनियोजित तरीके से 14 अप्रैल की रात भांजे अजय ने अपने दोस्त सचिन के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया गया।

हत्या के बाद आरोपी भांजे अजय ने मामी को फोन कर बताया, काम हो गया है, अब वह हमारे रास्ते में नहीं आएगा। दोनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक से फरार हो गए। अगले दिन 15 अप्रैल की सुबह इस हत्या को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई। मृतक के बेटे कन्हैया गाठे को सूचना दी गई कि उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया है। मौके पर पहुंचने पर उसने पिता के सिर, आंख और मुंह पर गंभीर चोटें देखीं, जिससे मामला संदिग्ध लगा। पुलिस जांच में सच्चाई सामने आई।

14-15 अप्रैल की रात विश्राम गाठे खेत में पानी देने गए थे, वहीं उनकी हत्या कर दी गई। 15 अप्रैल को पोस्टमॉर्टम हुआ, 16 अप्रैल को भांजे को गिरफ्तार कर उसने जुर्म कबूल किया। इसके बाद आरोपी पत्नी क्षमाबाई को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सिटी कोतवाली टीआई रोशनलाल भारती ने बताया कि इस हत्याकांड में पत्नी क्षमाबाई, उसका प्रेमी अजय और सचिन निषोद शामिल हैं।

इन्हें भी पढ़े:-


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।