Narmadapuram news : विकास यात्रा के दौरान रसूलिया रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण, मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने जनता को दिया ये शुभ संदेश
Minister Brijendra Pratap Singh inaugurated Rasulia Railway Overbridge विकास यात्रा के दौरान रसूलिया रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण
Minister Brijendra Pratap Singh inaugurated Rasulia Railway Overbridge
नर्मदापुरम। प्रदेश सरकार के द्वारा विकास यात्रा निकली जा रही है। उसी तर्तमय में खनिज एवं जिले के प्रभारी मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह आज अपने दो दिवसीय दौरे पर नर्मदापुरम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 54 करोड़ की लागत से बने रसूलिया रेलवे ओवरब्रिज का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस मौके पर नर्मदापुरम नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद राव उदय प्रताप सिंह, विधायक डॉ सीताशरण शर्मा सहित अन्य जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।
ब्रिज के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मीडिया से चर्चा में प्रभारी मंत्री ब्रिजेन प्रताप सिंह ने कहा, कि विकास यात्रा का स्वरूप आज आपने देख लिया है। 54 करोड़ की रुपए की लागत से रेलवे ब्रिज का लोकार्पण और 3 करोड़ रुपए की लागत से अंडर ब्रिज का भूमि पूजन हो रहा है। यही हमारी विकास यात्रा की यात्रा है। हमने जितने भी काम किए है, क्षेत्र के विकास के लिए किए हैं और जो कर रहे हैं उनको हम बता भी रहे हैं।
मंत्री ने कहा कि आज हम इस विकास यात्रा के माध्यम हम हर उस व्यक्ति तक पहुंच रहे हैं, जो गांव में बैठा हुआ व्यक्ति है जो कहीं ना कहीं किसी योजना से वंचित है। उसको भी लाभ दिलाने का काम कर रहे हैं। हमारी जनसेवा आया अभियान के अंतर्गत पिछला जो कार्यक्रम हुआ था, उसमें पूरे प्रदेश में 83 लाख ज्यादा लोगों को लाभ दिया गया था। हमारा उद्देश्य विकास यात्रा के माध्यम से कोई भी जो योजना के लाभ से वंचित हितग्राही है उसे लाभ मिल सके।

Facebook


