MP Police Social Media Rules : सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट करना पड़ेगा महंगा! जाना पड़ सकता है जेल, इस वजह से एक्शन की तैयारी में पुलिस

सोशल मीडिया पर फैल रही नफरत और आपत्तिजनक पोस्ट को रोकने के लिए भोपाल पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। खंडवा और छिंदवाड़ा की घटनाओं के बाद राजधानी में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर ऑनलाइन अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

MP Police Social Media Rules : सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट करना पड़ेगा महंगा! जाना पड़ सकता है जेल, इस वजह से एक्शन की तैयारी में पुलिस

MP Police Social Media Rules / Image Source : IBC24 / AI GENERATED

Modified Date: March 6, 2026 / 11:11 pm IST
Published Date: March 6, 2026 11:08 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वाले पोस्ट पर भोपाल पुलिस की सख्ती।
  • खंडवा और छिंदवाड़ा की घटनाओं के बाद जारी किए गए प्रतिबंधात्मक आदेश।
  • आपत्तिजनक पोस्ट, फोटो और वीडियो शेयर करना होगा दंडनीय अपराध।

भोपाल: MP Police Social Media Rules  सोशल मीडिया पर फैल रही नफरत और आपत्तिजनक सामग्री को नियंत्रित करने के लिए भोपाल पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। खंडवा और छिंदवाड़ा में सोशल मीडिया के माध्यम से बिगड़े माहौल और बढ़ती हिंसक घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए पुलिस प्रशासन ने राजधानी में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं।

छिंदवाड़ा में घटी घटनाओं के बाद लिया फैसला

पुलिस आयुक्त ने खंडवा और छिंदवाड़ा में घटी माहौल बिगाड़ने वाली घटनाओं के बाद यह निर्णय लिया है। Bhopal online content restriction  इसके तहत भोपाल पुलिस ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। पुलिस का मानना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार किए जा रहे कमेंट्स और क्रॉस-कमेंट्स समाज में वैमनस्यता फैला रहे हैं, जिससे शहर की कानून व्यवस्था और शांति भंग होने का खतरा बना हुआ है।

ऑनलाइन अराजकता फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कोई भी ऐसी पोस्ट, संदेश, फोटो या वीडियो जो धार्मिक, जातीय या सामाजिक आधार पर नफरत फैलाते हैं, उन्हें साझा करना दंडनीय अपराध होगा। विशेष रूप से उन लोगों को चेतावनी दी गई है जो बिना पुष्टि किए विवादित सामग्री को फॉरवर्ड करते हैं या उस पर उकसाने वाली प्रतिक्रिया देते हैं। Bhopal News भोपाल पुलिस ने साफ कहा है कि ऑनलाइन अराजकता फैलाने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ेंः-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.