Reported By: Vijendra Pandey
,MLA Lakhan Ghanghoria Statement। Image Credit : Lakhan Ghanghoria X Handle
MLA Lakhan Ghanghoria Statement: जबलपुर: एमपी से राज्यसभा की तीसरी सीट में सेंधमारी रोकने के लिए कांग्रेस अपने विधायकों को किसी सुरक्षित जगह पर ले जा रही है लेकिन जबलपुर से कांग्रेस के इकलौते विधायक लखन घनघोरिया शहर में मौजूद हैं। (MLA Lakhan Ghanghoria Statement) लखन ने कहा कि अपनी माँ की सेहत जानने के लिए वो जबलपुर पहुंचे हैं और तबियत जानकर कांग्रेस विधायक दल के साथ रवाना हो जाएंगे।
पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि, बहुमत के आधार पर राज्यसभा की 2 सीटों पर भाजपा और 1 सीट पर कांग्रेस का हक है, लेकिन भाजपा ने तीसरा प्रत्याशी उतारकर अपनी साजिश दिखा दी है। लखन ने कहा कि भाजपा अपने दंभ में लोकतांत्रिक परंपराओं को तोड़ रही है और आज पूरा देश भाजपा की लूट और खरीद की राजनीति से वाकिफ हो गया है। (MLA Lakhan Ghanghoria Statement) लखन घनघोरिया ने कहा कि अपने विधायकों को बचाते हुए कांग्रेस ने भाजपा की चुनौती कुबूल ली है और अब कांग्रेस के विधायक कर्नाटक या हिमाचल प्रदेश में किसी सुरक्षित जगह पर जाएंगे। लखन घनघोरिया ने कहा कि सत्य संघर्ष करेगा लेकिन जीत सत्य की ही होगी।
इन्हे भी पढ़ें:-