Reported By: Naveen Singh
,MLA Pradeep Patel News/Image Credit: IBC24.in
MLA Pradeep Patel News: भोपाल: मध्य प्रदेश की मऊगंज विधानसभा से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल पिछले 40 दिनों से रहस्यमयी तरीके से गायब थे। उनके अचानक लापता होने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। राजनीतिक हलकों से लेकर आम लोगों तक, हर कोई उनके गायब होने की वजह जानना चाहता था। (MLA Pradeep Patel News) वहीं अब विधायक प्रदीप पटेल सबके सामने आ चुके हैं। विधायक प्रदीप पटेल IBC24 के संवाददाता से एक्सक्लूसिव बात की है।
MLA Pradeep Patel News: अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, मऊगंज में जमीन विवाद के बाद पिछले 40 दिनों से विधायक प्रदीप पटेल लापता थे। मूसा गैंग से जान का खतरा बताकर विधायक पटेल गायब हुए थे। वहीं आज उन्होंने सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की और इसके बाद IBC24 से बात की। IBC24 से बात करते हुए विधायक प्रदीप पटेल ने (MLA Pradeep Patel News) बताया कि, मूसा गैंग की धमकी का ऑडियो मेरे पास है और मैंने सभी ऑडियों जिम्मेदारों को दे दिए हैं।
MLA Pradeep Patel News: विधायक प्रदीप पटेल ने बताया कि, उन्होंने खुद को पूरे परिवार समेत नजरबंद कर के रखा हुआ था। (MLA Pradeep Patel News) उन्होंने आगे बताया कि, मुझ पर 6 बार जानलेवा हमला हो चूका है। मूसा गैंग पुलिस का बनाया हुआ गैंग है। विधायक प्रदीप पटेल ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि, मूसा गैंग के खात्मे के बाद ही मै अपने क्षेत्र में लौटूंगा।
MLA Pradeep Patel News: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, 3 जनवरी 2026 को विधायक हाईवे किनारे स्थित जमीन पर पहुंचे थे, (MLA Pradeep Patel News) जो दो कांग्रेस नेताओं से जुड़ी बताई जाती है। इसी दौरान वहां विवाद की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हालात इतने बिगड़े कि लोगों ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति संभाली और विधायक को सुरक्षित थाने ले जाया गया। इस घटना के बाद से ही वे सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए थे।
मऊगंज के लापता BJP विधायक प्रदीप पटेल IBC24 पर Exclusive: जमीन विवाद के बाद पिछले 40 दिनों से लापता थे प्रदीप पटेल… #MPNews | #MadhyaPradesh | #MauganjNews | @Naveen_K_Singh_ | MP News | Madhya Pradesh | Mauganj News | @PradeepPatelBJP https://t.co/OgwfdBvYQe
— IBC24 News (@IBC24News) February 14, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-