Mohan Cabinet ke Faisle Today: खत्म हुई मोहन कैबिनेट की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर हुई चर्चा, जानें किन प्रस्तावों पर लगी मुहर

Mohan Cabinet ke Faisle Today: खत्म हुई मोहन कैबिनेट की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर हुई चर्चा, जानें किन प्रस्तावों पर लगी मुहर

Mohan Cabinet ke Faisle Today: खत्म हुई मोहन कैबिनेट की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर हुई चर्चा, जानें किन प्रस्तावों पर लगी मुहर

Mohan Cabinet ke Faisle Today/Photo Credit: AI

Modified Date: July 8, 2026 / 02:28 pm IST
Published Date: July 8, 2026 1:34 pm IST
HIGHLIGHTS

भोपाल: Mohan Cabinet ke Faisle Today मध्यप्रदेश में आज सीएम मोहन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। (Mohan Cabinet Decisions) बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने फैसलों की जानकारी दी है।

देखें फैसलों की जानकारी

  • अधिकारी कर्मचारियों के प्रमोशन शुरू करने केलिए कैबिनेट ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया।
  • स्वामित्व योजना में पट्टा सरकार उपलब्ध कराएगी, पंचायत क्षेत्रों में अतिरिक्त शुल्क नहीं किया जाएगा।
  • स्टेट इलेक्ट्रॉनिक डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के डाटा सेंटर के लिए 800 करोड़ की योजना मंजूरी मिली है।
  • आईटी से जुड़े उद्योगों को औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग विभाग जमीन उपलब्ध कराएगा। जिलों में भी छोटे छोटे आईटी पार्क बनेंगे।

वर्षों से लंबित अंतर्राज्यीय मुद्दों का समाधान

पिछले 30-40 वर्षों से लंबित अंतर्राज्यीय मुद्दों का सफलतापूर्वक समाधान किया गया है। इनमें गुजरात के सरदार सरोवर से जुड़ा मामला भी शामिल है। यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो संबंधित राज्यों के समन्वित एवं तीव्र विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी।

समझौते के तहत गुजरात के सरदार सरोवर परियोजना से संबंधित 75% व्यय का वहन गुजरात सरकार करेगी, जबकि मध्यप्रदेश सरकार समझौते के अनुरूप गुजरात सरकार को 217 रु करोड़ की राशि प्रदान करेगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।